भगवान महावीर का 2613वां जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया

ksg 3मदनगंज-किशनगढ। भगवान महावीर स्वामी के 2613 वां जन्म कल्याणक महोत्सव को सकल जैन समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। रविवार को सुबह मुनि सुव्रतनाथ पंचायत एवं आदिनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रप्रभु मंदिर से प्रात: 8 बजे भव्य शोभायात्रा निकली। जो ओसवाली मोहल्ला, अजमेर रोड, मुनि सुव्रतनाथ मंदिर, मैन चौराहा, पुरानी मिल, सुमेर टॉकीज, सिटी रोड होते हुए पुन: चंद्रप्रभु मंदिर में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में चांदी के कलात्मक रथ में श्रीजी को विराजित रथ को आर के मार्बल परिवार सारथी बन खीच रहे थे। रथयात्रा में सबसे आगे जैन समाज का पंचरंगा ध्वज थामे घुडसवार चल रहे थे। आचार्य धर्मसागर विद्यालय के विद्यार्थी, चेलना जागृति महिला मंडल, चंद्रप्रभु महिला मंडल, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा, ज्ञानोदय नवयुवक मंडल के सदस्य भी नारे लगाते भजन गाते चल रहे थे। बैंड वादक व वीर संगीत मंडल भजनों की स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। हजारों जैन पुरूष धवल वस्त्रों में व मातृशक्ति केसरिया पोशाक धारण किए नंगे पैर चल रही थी। शोभायात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्पवृष्टि करके शीतल पेय, ठंडाई आदि से स्वागत किया गया। ksg 1शोभायात्रा में आरके मार्बल के कंवरलाल पाटनी, अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, विनीत पाटनी, सुधीर जैन, सज्जन कटारिया, पदम कोठारी, महावीर कोठारी, राजकुमार दोसी, प्रदीप दोसी, एम के जैन, विनोद कुमार पाटनी, निहालचंद पहाडिया, राकेशमोहन पाहडिय़ा, संजय पांडया, अनिल दांतरी, महेंद्र पाटनी सहित हजारों जैन श्रद्धालु शोभायात्रा में आन-बान-शान के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर दिगम्बर समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन आरके कम्युूनिटी सेंटर में प्रात: 11 बजे किया गया। भोजन व्यवस्था में राकेश मोहन पहाडिय़ा, अनिल जैन सहित अन्य लोगों ने संभाल रखी थी।

इनका हुआ सम्मान – वात्सल्य भोज के दौरान जैन समाज ने पूर्व विधायक भागीरथ चौधरी, नगर परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, http://iupatdc5.org वीरेन्द्र बहादुर सिंह भंडारी, पावरलूम एसोसियेशन अध्यक्ष जगदीश बंसल सहित नगर के विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों का माला पहनाकर स्वागत किया।

अनेको कार्यक्रम हुए आयोजित – इस अवसर पर चेलना जागृति महिला मंडल द्वारा रात्रि 8 बजे आदिनाथ भवन नं. 2 में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकाकी नाटक आज का श्रवण कुमार सांय 7.30 बजे भी आयोजित किया गया।
-ज्ञानोदय नवयुवक मंडल के तत्वावधान में यज्ञनारायण चिकित्सालय में प्रात: 6.30 बजे दूध व बिस्कुट वितरण, 2.30 बजे फल वितरण, मध्यान्ह 3 बजे आरके ब्लड़ बैंक में रक्तदान शिविर, सांय 7 बजे रेल्वे स्टेशन पर शीतल जल व्यवस्था का शुभारंभ भी किया गया।

श्वेतांबर समाज ने निकाली प्रभात फेरी-सकल श्वेतांबर जैन समाज के तत्वावधान में मार्बल नगरी में अंहिसा अपरिग्रह अनेकांत के प्रणेता चरम तीर्थंकर श्रमण भगवान महावीर स्वामी का 2613वां जन्म कल्याणक महोत्सव विभिन्न आयोजनों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित हुआ।

ksg 2प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए आयोजित– महासती उमराव कवर जी मसा की सुशिष्या कंचन कवर मसा एवम डा श्री सुप्रभा म.सा के पावन सानिध्य में रविवार को प्रात 5.3० बजे शिवाजी नगर स्थानक से सकल जैन समाज की सामूहिक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया यह प्रभात फेरी शिवाजी नगर से पुरानी मील चौराहा , मदनगंज मुख्य चौराहा होकर सब्जी मंडी स्थित स्थानक तक निकाली गई। संघ के सह मंत्री सुनील दरडा ने बताया कि प्रभात फे री के पश्चात स्थानक में प्रात नौ बजे सामूहिक सामायिक एवम महासती म.सा के मंगल प्रवचन हुए । दोपहर दो बजे आर के कम्यूनिटी सेन्टर में औसवाल समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया व सांय 4.3० बजे से समाज का सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाजबन्धु उपस्थित हुये।

मार्बल एसोसियेशन की बैठक का हुआ आयोजन, मतदान दिवस पर रहेगा सवैतनिक अवकाश
ksg 5ksg 4मदनगंज-किशनगढ। रविवार को दोपहर में किशनगढ मार्बल विकास समिति के सभागार में सरक्षण गण, एक्जिक्यूटिव कमेटी, कार्यकारिणी , सलाहकारगणों की आवश्यक बैठक का आयोजन बिक्री चेकपोस्ट किशनगढ पर लागू बिक्री कर की वर्तमान दरों में परिवर्तन पर विचार विमर्श करने के लिये किया गया। बैठक का शुभारभ करते हुए अध्यक्ष सुरेश टांक ने सदन को सम्बोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार की चैकपोस्ट पर मार्बल आदि की पासिंग दरो में परिवर्तन करने का आग्रह किया गया है। बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से इस कार्य के लिये एक कमेटी बनाने क ा निर्णय लिया जो बिक्री कर अधिकारीयो से वार्ता करेगें। कमेटी में सुरेश टांक, रमेश चांडक, मुकेश अग्रवाल, सम्पत सारडा, राजेन्द्र गुप्ता, विनोद बांगड, अखिलेश मालपानी, नानूराम चौधरी, हरिराम चौधरी, ओमप्रकाश बंग, अशोक मालू, ओमप्रकाश अग्रवाल आदि है।

अधिकाधिक मतदान के होगे विशेष प्रयास- बैठक में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिये भी निर्णय लिये गये जिसमें मतदान दिवस के दिन मार्बल के सभी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी, व श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक सख्ंया में मतदान कर सके इसी के साथ निर्वाचन विभाग से प्राप्त स्लोगन की सूची के होडिंग्स बनावाकर शहर के मुख्य मुख्य स्थानों पर भी लगाये जायेगें।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!