महिलाओं को मिले सुरक्षा व सहायता-सीमा माहेश्वरी

सीमा माहेश्वरी
सीमा माहेश्वरी

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी ने कहा कि जिले में महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा व सहायता उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलकर गम्भीरता से प्रयास करने होंगे। जिला प्रमुख श्रीमती माहेश्वरी सोमवार को जिला परिषद में आयोजित जिला स्तरीय महिला सहायता समिति की बैठक को अध्यक्ष के रूप में सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि निराश्रित एवं उत्पीडि़त महिलाओं को हरसंभव सहायता समयबद्घ रूप से उपलब्ध करवाई जाए। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा गठित घरेलू ंिहंसा से महिला सरंक्षण अधिनियम 2005 एवं नियम 2006 में विहित प्रावधानों का व्यापक रूप से प्रचार एवं प्रसार किया जाए। महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे केन्द्र पर दी जाने वाली सेवाओं को प्रचार-प्रसार ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविर आयोजित कर पैम्पलेटस एवं पोस्टर वितरित करें ताकि निराश्रित एवं उत्पीडित महिलाओं को इसका पूरा पूरा लाभ मिल सके।
बैठक में महिला अधिकारिता कार्यक्रम अधिकारी श्री महावीर सिंह ने पूर्व बैठक की जानकारी दी। उन्होंने समिति को प्राप्त 31 प्रकरणों को विषयों में कार्यालय एवं विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्यवाही के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अधिनियम में अधिसूचित जिले के 21 संरक्षण अधिकारियों एवं 2 सेवा प्रदाता संस्थाओं द्वारा भी उक्त अधिनियम की प्रगति रिर्पोट समिति को प्रस्तुत की गई।
जिला परिषद के लेखाधिकारी श्री किशनगोपाल सोमाणी ने कहा कि जब तक निराश्रित महिलाओं को सम्पूर्ण रूप से राहत नहीं मिलती है तब तक सभी संम्मिलित रूप से प्रयास कर उसका सहयोग करें। बैठक को अन्य अधिकारियों भी सम्बोधित किया। महिला जन अधिकार समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य करूणा फिलिप ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!