माध्यमिक षिक्षा बोर्ड का स्थापना दिवस शुक्रवार को

bser 450अजमेर। राजस्थान माध्यमिक षिक्षा बोर्ड का 58 वां स्थापना दिवस कल शुक्रवार को मनाया जायेगा। राजस्थान बोर्ड की स्थापना 01 अगस्त, 1957 को हुई थी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्भागीय आयुक्त श्री आर.के. मीणा होगे। बोर्ड मंत्रालयिक स्टाफ क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रातः 11ः15 बजे बोर्ड प्रांगण में दीप प्रज्जवलन होगा, तत्पष्चात् बोर्ड परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। दोपहर 2ः00 बजे से बोर्ड परिसर में स्थित राजीव गांधी सभागार में बोर्ड प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें बोर्ड कर्मियों के प्रतिभावान पुत्र-पुत्रियों का सम्मान एवं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के विजेता-उपविजेता खिलाड़यों को पुरस्कृत किया जायेगा।
बोर्ड की पहली परीक्षा 1958 में आयोजित हुई थी। सन् 1958 की परीक्षा में कुल 31,235 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। जबकि वर्ष 2014 में यह आकड़ा बढ़ कर 18,03,972 हो गया। पिछले छः दषक की बोर्ड परीक्षाओं की साख्यिकी निम्नानुसार हैः-

माध्यमिक
वर्ष प्रविष्ठ उत्तीर्ण प्रतिशत
1958 29142 12422 42.63
1960 38727 16607 42.88
1970 100831 44398 44.03
1980 166769 70035 42.00
1990 305336 124362 40.73
2000 420233 203139 48.34
2010 910780 669782 73.54
2014 1104326 733976 66.46
उच्च माध्यमिक परीक्षा
(विज्ञान/ वाणिज्य कला वर्ग)

1958 2093 951 45.44
1960 6354 2571 40.46
1970 36582 21416 58.54
1980 82493 46971 56.94
1990 112367 63635 56.63
2000 269016 173832 64.62
2010 505509 450690 89.16
2014 688123 567733 82.50
प्रवेशिका परीक्षा
1972 1322 473 35.78
1980 1483 561 37.83
1990 3383 843 24.92
2000 5717 3010 52.65
2010 7172 3818 53.23
2014 7929 4485 56.56

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा
1972 625 244 39.04
1980 714 361 50.56
1990 950 456 48.00
2000 2666 1790 67.14
2010 3963 3640 91.85
2014 3594 2948 82.03

57 सालों में राजस्थान बोर्ड ने परीक्षाओं में अनेक नवाचार किये, जिन्हें देष के अन्य बोर्डों ने भी अपनाया। बोर्ड ने आवेदन पत्र ऑनलाईन भरवाने के साथ-साथ ही परीक्षा शुल्क भी ऑनलाईन जमा कराने की व्यवस्था लागू की। परीक्षकों का पारिश्रमिक ऑनलाईन भुगतान और केन्द्रीय छात्रवृति के आवेदन की व्यवस्था भी ऑनलाईन लागू की। बोर्ड की वेबसाईट पर पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकंेे, मॉडल प्रष्नपत्र एवं विद्यार्थियो हेतु उपयोगी जानकारियां भी उपलब्ध है। उच्च षिक्षा में प्रवेष लेने वाले और भर्ती करने वाली एजेन्सियों की सुविधार्थ वर्ष 2001 से 2014 तक का परीक्षा डाटा, वेरिफिकेषन हेतु बोर्ड की वेबसाईट पर उपलब्ध कराया गया है। पिछले डेढ़ दषक से बोर्ड के सभी परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाईट पर जारी किये जाते है।
पिछले वर्षों मे पूर्व परीक्षा, परीक्षा संचालन, परीक्षा पारदर्षिता कम्प्यूटर एवं सूचना तकनीक के माध्यम से किये गये अभिनव प्रयोगों में विद्यार्थियों को जो सुविधाऐं मिली है इससे उनमें, अभिभावकों में और षिक्षकों में बोर्ड की कार्यप्रणाली के प्रति विष्वास जगा है। राज्य के सभी सम्भागीय मुख्यालयों पर आठ विद्यार्थी सेवा केन्द्र स्थापित किये गये है, जहॉं से विद्यार्थी अंकतालिका व प्रवजन प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ ही प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौषल अभिवृद्धि हेतु प्रतिवर्ष सम्भाग स्तर पर व्यक्तित्व उन्नयन एवं सम्प्रेषण कौषल षिविरों का आयोजन, विद्यार्थियों के सृजनात्मक कौषल अभिवृद्धि हेतु ब्लॉक, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर निबन्ध, आषुभाषण, चित्रकला, क्विज एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन और अध्यापकों के व्यावसायिक उन्नयन एवं शैक्षिक चिन्तन को प्रोन्नत करने हेतु जिला एवं राज्य स्तर पर पत्रवाचन, अध्यापन एवं लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी बोर्ड द्वारा किया जाता है।
-राजेन्द्र गुप्ता, उप निदेषक (जनसम्पर्क)

error: Content is protected !!