सधनानी 327 देशों के सिक्के संग्रह कर लिम्का बुक विनर बने

01
सधनानी के लिम्का बुक विजेता बनने पर स्वागत करती हुई उनकी पुत्रियां। फोटो- ब्यावर न्यूज

ब्यावर। शहर मे बर्तन की दुकान चलाने वाले श्याम सधनानी ने कभी यह कल्पना नही की थी कि एक-एक सिक्का इक_े कर लिम्का बुक मे अपना नाम दर्ज करा लेंगे। सधनानी ने अपने 20 वर्ष के जीवन काल मे तन्मयता से 327 देशो के सिक्के संग्रहित कर भारतवर्ष व राजस्थान का नाम रोशन किया। लिम्का बुक मे इससे पुर्व 254 देशो के सिक्को के रिकार्उ को तोडते हुए अथक मेहनत से 327 देशो के सिक्के संग्रह करने का शानदार रिकार्ड बनाया। सधनानी को लिम्का बुक के मुक्ष्य एडीटर मैडम विजया घोष ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सधनानी द्वारा संग्रह किये गये सिक्को के संग्रह मे ईस्ट इण्डिया, ब्रिटीश सरकार व भारत सरकार सहित अनैक देशो के सिक्को का संग्रह करने के जुनुन का 20 वर्ष बाद सुखद परिणाम प्राप्त हुआ। सधनानी के लिम्का बुक विजेता बनने पर एसडीओ भगवती प्रसाद, विधायक शंकरसिंह रावत, भाजपा अध्यक्ष सहित अनैक संगठनो, सिन्धी समाज व परिवारजनो ने खुशी व्यक्त करते हुए स्वागत किया एवं बधाई दी।

आरएसएस जिला सहसंचालक डा. सिंह का निधन
ब्यावर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सह संघ चालक डा. श्री जसविन्द्रसिंह का शुक्रवार सुबह जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। उनका अन्तिम संस्कार रविवार को प्रात: 10 बजे उनके चम्पानगर स्थित उनके निवास से मोक्षधाम जायेंगी। संघ के प्रचार प्रमुख श्री राजेश मोयल ने बताया डा. सिंह ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय मे फिजिशियन के रुप मे लम्बे समय तक सेवाए दी। डा. सिंह जीवन भर संघ से जुडे रहे। स्व. सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष व राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर रहे। डा. सिंह एक कुशल वक्ता, प्रतिभावान विवेचक, अच्छे साहित्यकार, कवि व साहसी कार्यकर्ता व संगठक थै।

सभापति व आयुक्त पर रावत बाहुल्य क्षैत्रो की उपेक्षा करने का आरोप
ब्यावर: नगर परिषद सभापति लेखराज कंवरिया व आयुक्त शशिकान्त शर्मा द्वारा रावत समाज बाहुल्य क्षैत्र फतेहपुरिया दोयम के वार्डो मे मूलभुत सुविधाओ एवं समस्याओ के सामाधान करने की बजाय उपेक्षापुर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। क्षैत्रीय पार्षद बिरदासिंह रावत के नेतृत्व मे क्षैत्रवासियो ने शनिवार को उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि निकासी के अभाव मे बारिस का पानी क्षैत्र मे जमा हो जाने से लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सभापति व आयुक्त को कई बार क्षैत्र की समस्या को बताने के बाद भी कोई सुध नही ली गई है। सभापति व आयुक्त के क्षैत्र के प्रति उदासीन रवैये से नाले मे फंस कर एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। क्षैत्र की कच्ची बस्तीयो मे बारिस का पानी जमा होने के कारण मच्छर पैदा होकर लोगो को बीमारी का शिकार बना रहे है। पार्षद बिरदासिंह ने एसडीओ प्रसाद से शीघ्र समस्या समाधान करने की मांग की। ज्ञापन देने वालो मे अमरसिंह, भेमसिंह, प्रतापसिंह, चेतनसिंह, नारायणसिंह, पुनमसिंह, सुरेन्द्रसिंह, मंगलसिंह सहित अनैक क्षैत्रवासी मौजुद थै।
-हेमन्त साहू

error: Content is protected !!