जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह अभियान

DSC_0525भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को पार्टी द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह किया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्वारा भी जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ अजमेर शहर में टीमों का गठन कर धन संग्रह किया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धन संग्रहण किया जायेगा।
इस विषय पर भाजपा शहर जिला की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता और प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक अनिता भदेल, वासूदेव देवनानी की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ की तबाही से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। श्रीनगर सहित अधिकांश क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। यहां तक के स्वयं वहां के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि संचार माध्यमों के ठप्प होने से वह मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क करने में असमर्थ हैं। एैसे विपरीत हालातों में राहतकार्य की पूरी कमान सेना ने जिम्मेदारी के साथ संभाल रखी है। विधायक अनिता भदेल और वासुदेव देवानानी ने भी संकट की इस घड़ी में अजमेर शहर के नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।
बैठक में सबकी सहमती से अजमेर के प्रमुख बाजारों को 12 सैक्टरों में बांट कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। तय किया कि कंवल प्रकाश किशनानी के नेतृत्व में गांधी भवन, कचहरी रोड़ से अग्रसेन सर्किल, धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में मदारगेट, नला बाजार, देहली गेट, हरीश झामनानी के नेतृत्व में डिग्गी बाजार, प्लाजा रोड़, पड़ाव, कवण्डसपुरा, रासा सिंह जी रावत व सोमरत्न आर्य के नेतृत्व में गांधी भवन से जीसीए व केसरगंज गोलचक्कर, श्री शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में क्लाक टॉवर से मदारगेट, गांधी भवन, कबाड़ी बाजार, श्री धर्मेश जैन और आनन्द सिंह राजावत के नेतृत्व में चूड़ी बाजार, नया बाजार से नसियां तक, श्री सतीश बंसल के नेतृत्व में उतार घसेटी, डिग्गी चौक, खारीखुई, कपड़ा बाजार, युवा मोर्चा द्वारा सूचना केन्द्र से जयपुर रोड़, खाईलेण्ड, पृथ्वीराज मार्ग, चूड़ी बाजार, इब्राहिम फखर के नेतृत्व में डिग्गी चौक, पन्नीग्राम चौक, लंगरखाना गली, अन्दर कोट, ढाई दिन का झोंपड़ा, श्री नरपतसिंह के नेतृत्व में रामद्वारा गुरूद्वारा से डीएवी कॉलेज तक, दिपेन्द्र लालवानी, दौलत खेमानी और महेन्द्र जादम के नेतृत्व में वैशालीनगर, पुलिस लाईन, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत और घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में मार्टिण्डल ब्रिज से मृदंग सिनेमा, राजा साईकिल तक धन संग्रह किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि मुख्य बाजारों के साथ ही भाजपा द्वारा सभी 55 वार्डों में भी जम्मू कश्मीर सहायतार्थ धन संग्रह अभियान किया जाएगा।
बैठक में सर्वसम्मती से तय किया गया कि भाजपा के सभी पार्षद अपने एक माह का भत्ता जम्मू कश्मीर पीड़ितों की सहायतार्थ देंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने किया।
बैठक में श्री शंकर हेड़ा, हरीश झामनानी, धर्मेश जैन, धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाष वच्छावा, कंवल प्रकाश किशनानी, जयकिशन पारवानी, डॉ कमला गोकरू, सम्पत सांखला, रमेश सोनी, आनन्द सिंह राजावत, सतीश बंसल, तुलसी सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह, इब्राहिम फखर, देवेन्द्र सिंह शेखावत, सैयद सलीम, संजय अरोड़ा, प्रेमलता बुगालिया, रविन्द्र जसोरिया, कमलेश जैन, जेके शर्मा, सीपी गुप्ता, कमलकांत, शफी बक्श, रमेश शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, गोपाल चौहान, पंकज शैली, खेमचन्द नारवानी, सोहन शर्मा, हेमन्त शर्मा, दिनेश चौहान, वासुदेव कुन्दनानी, दलजीत, शरद गोयल, रमेश लालवानी, रमेश चैलानी, भारती श्रीवास्तव, दयाल सिवासिया, जितेन्द्र अरोड़ा, रंजन शर्मा, दिपेन्द्र लालवानी, पवन सिवासिया सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी मौजूद थे।
बैठक में तय किया कि सभी टोलियां सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित बाजारों में धन संग्रण के लिए निकलेगी और शाम 5 बजे स्थानीय स्वामी कॉम्प्लेक्स में एकत्रित होंगे।

कंवल प्रकाश किशनानी 
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!