जेके रिलीफ हेतु भाजयुमो ने फंड संग्रह किया

दुबई रह रहे शहरवासी ने दी दस हजार की सहायता
05

धनसंग्रह करते हुए युवा मोर्चा व भाजपा महिला कार्याकर्ता। फोटो- सुमन प्रजापति
धनसंग्रह करते हुए युवा मोर्चा व भाजपा महिला कार्याकर्ता। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के मुख्य बाजार मे जम्मु कश्मीर मे आई बाढ से पीडीत हुए परिवारो की सहायातार्थ कलश लेकर दुकानदारो से धन संग्रह किया। भाजपा प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष चैनसुख हेडा, धनपतसिंह मेहता, मनीष मेहता,गोपालसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो रामवतार लाटा, अविनाश गर्ग, प्रमोद शर्मा, संजय करेल, बद्री सामरिया, मनीष बुरड, ईश्वर तंवर, नरेन्द्र चौहान, संदीप जॉय एवं भाजपा महिला मोर्चा की उमा खंडेलवाल, इन्दु शर्मा, साधना सारस्वत, पार्षद कांता ग्वाला सहित अनैक भाजपाईयो ने बाजार मे घन संग्रह किया। शर्मा ने दुरभाष पर बताया कि सोमवार को साढे पैतीस हजार रुपये का धन संग्रह हुआ। शर्मा के मित्र जो ब्यावर के रहने वाले है। वर्तमान मे दुबई मे रहते है। उन्होने भाजपा प्रवक्ता के खाते मे दस हजार की राशि जम्मु कश्मीर पीडीतो हेतु भेजी।

error: Content is protected !!