बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह अभियान चलाया गया

1213अजमेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर को पार्टी द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह किया गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्वारा भी जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ अजमेर शहर में 13 टीमों का गठन कर धन संग्रह किया गया।
अजमेर के प्रमुख बाजारों को 13 सैक्टरों में बांटकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। तय कार्यक्रमानुसार जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव व कंवल प्रकाश किशनानी के नेतृत्व में गांधी भवन, कचहरी रोड़ से अग्रसेन सर्किल, धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में मदारगेट, नला बाजार, देहली गेट, हरीश झामनानी के नेतृत्व में डिग्गी बाजार, प्लाजा रोड़, पड़ाव, कवण्डसपुरा, रासा सिंह जी रावत व सोमरत्न आर्य के नेतृत्व में गांधी भवन से जीसीए व केसरगंज गोलचक्कर, श्री शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में क्लाक टॉवर से मदारगेट, गांधी भवन, कबाड़ी बाजार, श्री धर्मेश जैन और आनन्द सिंह राजावत के नेतृत्व में चूड़ी बाजार, नया बाजार से नसियां तक, श्री सतीश बंसल के नेतृत्व में उतार घसेटी, डिग्गी चौक, खारीखुई, कपड़ा बाजार, युवा मोर्चा द्वारा सूचना केन्द्र से जयपुर रोड़, खाईलेण्ड, पृथ्वीराज मार्ग, चूड़ी बाजार, इब्राहिम फखर के नेतृत्व में डिग्गी चौक, पन्नीग्राम चौक, लंगरखाना गली, अन्दर कोट, ढाई दिन का झोंपड़ा, श्री नरपतसिंह के नेतृत्व में रामद्वारा गुरूद्वारा से डीएवी कॉलेज तक, दिपेन्द्र लालवानी, दौलत खेमानी और महेन्द्र जादम के नेतृत्व में वैशालीनगर, पुलिस लाईन, श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश कच्छावा और घीसू गढ़वाल के नेतृत्व में मार्टिण्डल ब्रिज से मृदंग सिनेमा, राजा साईकिल तक गोपाल सिंह चौहान, दयालराम सिवासिया धन संग्रह किया गया।
जिलाध्यक्ष यादव ने बताया कि मुख्य बाजारों के साथ ही भाजपा द्वारा सभी 55 वार्डों में भी जम्मू कश्मीर सहायतार्थ धन संग्रह अभियान चलाया गया।
भाजपा के सभी पार्षद अपने एक माह का भत्ता जम्मू कश्मीर पीड़ितों की सहायतार्थ देंगे।
आज के धन संग्रह अभियान में श्री शिवशंकर हेड़ा, हरीश झामनानी, धर्मेश जैन, धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाष वच्छावा, कंवल प्रकाश किशनानी, जयकिशन पारवानी, डॉ कमला गोखरू, रमेश सोनी, आनन्द सिंह राजावत, सतीश बंसल, तुलसी सोनी, घीसू गढ़वाल, नरपत सिंह, इब्राहिम फखर, देवेन्द्र सिंह शेखावत, सैयद सलीम, फरहाद सागर, रविन्द्र जसोरिया, कमलेश जैन, जेके शर्मा, सीपी गुप्ता, कमलकांत, शफी बक्श, रमेश शर्मा, राजेन्द्र राठौड़, गोपाल चौहान, पंकज शैली, खेमचन्द नारवानी, सोहन शर्मा, हेमन्त शर्मा, दिनेश चौहान, वासुदेव कुन्दनानी, दलजीत, शरद गोयल, रमेश लालवानी, रमेश चैलानी, भारती श्रीवास्तव, दयाल सिवासिया, जितेन्द्र अरोड़ा, रंजन शर्मा, दिपेन्द्र लालवानी, पवन सिवासिया, लाली देवी डेंडवाल, शेजर थोरी, संजय खण्डेलवाल, जीतू अरोड़ा, भगवान खरे, रोहित यादव, तुलसी सोनी, रमेश सोनी, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, हीरालाल जीनगर, बाबूलाल नागलिया, रमेश चेलानी, बलराम हरलानी, सुभाष खण्डेलवाल, रमेश शर्मा, वासुदेव कुन्दनानी, देवेन्द्र सिंह शेखावत, अमित यादव, रंजन शर्मा, रमेश मारू, दौलत खेमानी, यशोदानन्दन चौहान, गोपाल बंजारा, धर्मपाल जाटव, अशोक शर्मा, दयाल सिवासिया, ओम प्रकाश गोठवाल, हरजीत सिंह मंकू, भगवान सिंह, अमर सिंह तंवर, देवीसिंह, बृजमोहन जिरोता, रामदेव वर्मा, सुरेन्द्र, अजय कश्यप सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधी मौजूद थे।
सभी टोलियां सुबह साढ़े 11 बजे निर्धारित बाजारों में धन संग्रण के लिए निकल गयी।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसू गढ़वाल, रमेश सोनी, नरपत सिंह ने आज जम्मू कश्मीर के आपदा पीड़ितों की सहायतार्थ भा.ज.पा. द्वारा किये गये धन संग्रह अभियान में नागरिकों व व्यापारियों द्वारा दिये गये सहयोग व समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया है।
कंवल प्रकाश किशनानी 
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!