अजमेर के प्रभारी सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ली बैठक

bjp logoअजमेर। भाजपा शहर जिला अजमेर के प्रभारी तथा जोधपुर के सांसद श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा शहर जिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बोलते हुए श्री गजेन्द्र सिंह जी ने प्रदेश में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान तथा उसके पश्चात ऐतिहासिक बहुमत के लिये कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग व निष्ठा के परिणाम स्वरूप वायुमण्डल बना भाजपा ने विचारधारा व राष्ट्रवादी सोच का जनता के समक्ष रखा तथा जनता उस पर विश्वास किया।
उन्होने कहा कि वर्तमान में भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व और भी अधिक बढ़ गया है। बैठक को जल संसाधन मंत्री श्री सांवरलाल जाट, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक अनिता भदेल, विधायक वासुदेव देवनानी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, शिवशंकर हेड़ा, धर्मेश जैन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, डाॅ. प्रियशील हाड़ा, जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, संजय खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र गहलोत, कमल कांत, रमेश शर्मा, सीपी गुप्ता, सुलोचना शुक्ला, संजय अरोड़ा, कंवल प्रकाश किशनानी, रविन्द्र जसौरिया, नीरज जैन, सम्पत सांखला, रमेश सोनी, आनन्द सिंह राजावत, नरपत सिंह कच्छावा, घीसूलाल गढ़वाल, जितेन्द्र कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, जयंति तिवारी, गोपाल सिंह चैहान, प्रकाश मीणा, शफी बख्श, राजेन्द्र सिंह राठौड़, खेमचन्द नारवानी, भारती श्रीवास्तव, भागीरथ जोशी, दिनेश चैहान, यशोदानन्दन चैहान, हेमंत, पवन कुमार, प्रभुलाल, जितेन्द्र कुमार शर्मा, दयाल राम सवासिया, दिपेन्द्र कुमार लालवानी, घीसूलाल माथुर (मामा) आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
कंवल प्रकाश किशनानी
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
9829070059
error: Content is protected !!