दीपावली महापर्व पर शहर हुआ रोशन

अच्छी बिक्री से व्यापारी हुए खुश
0102

नौनिहाल दीप जलाते हुए, रोशनी से जगमग हुआ बाजार तथा रूप चौदस पर पूजा करती हुई महिला। फोटो- सुमन प्रजापति
नौनिहाल दीप जलाते हुए, रोशनी से जगमग हुआ बाजार तथा रूप चौदस पर पूजा करती हुई महिला। फोटो- सुमन प्रजापति

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। दीपावली महापर्व पर महालक्ष्मी संयोगों और खुशियों की सौगात लेकर रही हैं। एक ओर जहां दीपावली पर 54 साल बाद गुरु और शनि का उच्च राशि गत होने का दुर्लभ योग बन रहा है। ऐसे ही रूप चौदस भी 24 साल बाद सर्वार्थसिद्धियोग हस्त नक्षत्र और उच्च राशि गत बुध का शुभ संयोग लेकर रही है। ज्योतिषविदों की मानें तो हनुमानजी जन्मोत्सव और रूप चतुर्दशी के इस संयोग में पूजा-अर्चना सुख-समृद्धि दायक मानी जाती है। छोटी दीपावली दीपोत्सव के दूसरे दिन बुधवार रूप चौदस मनाई गई। रूप निखारने के साथ ही महिलाएं विशेष तौर पर शृंगार कर शाम को दीप जलाकर जीवन से अंधकार दूर करने की कामना की। कई महिलाओं ने ब्यूटीपार्लर जाकर अपना रूप निखारा। इसके चलते ब्यूटीपार्लर पर भी महिलाओं युवतियों की अच्छी खासी भीड़ रही। दिपावली के मौके पर बाजर की दुकानो पर ग्राहको की भीड रही। लोगो ने जमकर खरीददारी की। आभुषण व्यापारियो ने बताया कि सोने ,चांदी के भावो मे गिरावट आने से कई लोगो ने बढ चढ कर ज्वैलरी खरीदी। इसी तरह अन्य कपडो, मिठाई एवं फटाखो सहित अनैक दुकानो पर भी खरीददारो की भीड देखी गई।

जगमग हुआ बाजार:- वाहन शोरूम, आभूषण की दुकानें, बर्तन की दुकानों व बाजार सहित चारो मुख्य दरवाजो व नगर परिषद व सरकारी कार्यालयो को विद्युत की रोशनी से सजाया गया है, ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने की कई आकर्षक घोषणाएं प्रकाशित कर ग्राहको को आकर्षित किया। शहर में व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान को विद्युत की आकर्षक रोशनी से सजाया। शहर के सभी बाजारों में खरीदारी के लिए दिन भर भारी भीड़ रही। यातायात पुलिस को यातायात सुचारू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाजार तथा अन्य जगहों पर शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की तथा मुख्य खरीदारी के लिए धन तेरस की आस कर रहे हंै।

महालक्ष्मी की कृपा पाने को उत्सुक– बाजार में लक्ष्मी की कृपा पाने के नुस्खे बताने वाली किताबों की मांग बढ़ गई है। दीपावली के दिन नौ किलो अन्नदान, छोटी दीवाली पर विष्णु लक्ष्मी की प्रतिमा की कमल गट्टे से पूजा, तिजोरी में नौ गोमती चक्र रखना, नरक चतुर्दशी के दिन लाल चंदन, लाल गुलाब के पांच फूल और रोली लाल कपड़े में बांध कर पूजा करना, दीपावली के दिन सुबह गन्ने की जड़ की पूजा करना, घर में शंख व डमरू बजाना, दीपावली के रात्रि में साबुत फिटकरी दुकान या घर में घुमाना, पूजाधर में एकाक्षी नारियल रखना, काली हल्दी की गांठ शुभ मुहुर्त में लेकर गल्ल्ेा व अन्य जगह रखने पर अच्छा धन लाभ होता है। इससे घर में शांति बनी रहती है तथा धन धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। दीपोत्सव के तहत गुरुवार को दीपावली पर महिलाएं घर आंगन को दीपों से सजाएंगी।

error: Content is protected !!