दीपावली मनाई, छोड़े फटाखे, किया रामा-श्यामा

01

दीपावली पर सजा परिषद भवन, आतिशबाजी करती हुई युवतियां। फोटो: मुकेश बोहरा।
दीपावली पर सजा परिषद भवन, आतिशबाजी करती हुई युवतियां। फोटो: मुकेश बोहरा।

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर में खुशियां और उल्लास से भरा दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया।  दिपावली के दिन शुभ मुहर्त मे घरो एवं प्रतिष्ठानो पर लक्ष्मी पूजन किया गया। शाम ढलते ही शुरु हुआ आतिशबाजी का दौर  देर रात तक जारी रहा। बाजार में दीपावली का रौनक परवान पर रही। बाजार में दुकानदारों के अलावा फेरी वालों की कमाई का आस आशा के अनुरुप रही। देर रात तक पाली बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजा रहा एवं भीड़भाड़ का असर देर रात तक जैसा रहा। घरों और प्रतिष्ठानों में परंपरागत रूप से शुभ मुहुर्त पर भगवान श्री गणेश, माता लक्ष्मी मां सरस्वती का पूजन करके सुख-समृद्धि खुशहाली की कामना कीे। शुक्रवार को रामा- श्यामा के दिन  शहरवासियो ने  एक-दूसरे के घर जाकर अपने से बडो को प्रणाम कर एवं गले मिलकर शुभकामनाएं दीे।

error: Content is protected !!