मशीनरी मॉडल का प्रदर्शन व रामायण का चित्रण कर मनाई दीवाली

05

दीपावली मनाते श्री पदाधिकारी व दीपावली पर सजी झाँकी।
दीपावली मनाते श्री पदाधिकारी व दीपावली पर सजी झाँकी।

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । बांगड़ नगर स्थित श्री परिसर में दीपोत्सव पर अंतर विभागीय सजावट प्रतियोगता आयोजित हुई। इसमें सभी विभागों के कर्मचारियों ने साफ.सफाई रचनात्मक एवं आकर्षक सजावट की। सजावट में प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन विभागों के कार्यालयों की आंतरिक स्वच्छता सजावट, सृजनात्मक विभागों के सदस्यों की एक रूप वेश भूषा, थीमबेस्ड डेकोरेशन आदि पर किया गया। इसमें मुख्य रूप से सजावट गांधी का स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ धरती स्वच्छ मानव पर रामायण के पात्रों द्वारा धरती, जल, वायु, अग्नि, आकाश, समुंद्र मंथन का चित्रण, विभिन्न प्लांट मशीनरी के मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। इसमें ऊर्जा, बिजली, पानी की बचत के साथ कंपनी की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। श्रीनाथजी, अमरनाथ की गुफा, गणेशजी की लाईव झांकी, स्वच्छ भारत, श्री ड्रीम ब्यावर मॉडल, रिसाईकल ऑफ ईवेस्ट बारह ज्योतिर्लिंग लोटस टेंपल, केदारनाथ मंदिर, सुमेरू पर्वत, कैलाश पर्वत आदि की झांकिया, श्री एक पेड़ उसकी विभिन्न इकाईयों को एक पौधे के रूप में प्रदर्शन, शिव की पूजा फव्वारे से, हवा में पाईप द्वारा पानी निकालना, नई तकनीक द्वारा समृद्ध भारत को मंगलयान द्वारा प्रदर्शित, विभिन्न रूपों में कमल का महत्व, इको फ्रेंडली नेचुरल माईनिंग श्री सीमेंट द्वारा विभिन्न प्रकार की नई तकनीक क्रिएटिविटी आदि का प्रदर्शन किया गया। इन सजावट प्रतियोगिताओं के निरीक्षण के लिए ब्यावर से निर्णायक आमंत्रित किए गए। इनमें सभी विभागों में जाकर उनका निरीक्षण कर सजावट का मूल्यांकन किया। सजावट में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले विभागों को ट्रॉफी नकद पुरस्कार और अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता को देखने के लिए ब्यावर मसूदा के उपखंड अधिकारी अन्य अतिथि समेत श्री सीमेंट कर्मचारी मौजूद थे। शाम को आनंद विहार श्री विहार कॉलोनियों में भी दीपावली सजावट प्रतियोगिता आयोजित हुई। कॉलोनीवासियों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली लाईटिंग से सजाया।

error: Content is protected !!