परिषद में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहेगा-शर्मा

संबोधित करते हुए कांग्रेस के शर्मा एवं मौजुद कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
संबोधित करते हुए कांग्रेस के शर्मा एवं मौजुद कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर मे गुरुवार दोपहर को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार शर्मा  नें कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद मे कांग्रेस का राज होगा। शहर के कांग्रेस जनो का उत्साह देखकर कहा की परिषद पर कांग्रेस का पलडा भारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने जनता के साथ छल करके सत्ता पर आसीन हुई । लेकिन जनता के हितो के साथ कुठाराघात कर रही है।  हर वर्ग के लोगो का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। इस दौरान कांगे्रस शहर अध्यक्ष डा. एससी जैंन, मनोज चौहान, सोहन मेंवाडा, मेघराज बोहरा, लाला हकीम भाई, शेखर शर्मा, सहित अनैक पदाधिकारियो ने शर्मा का स्वागत किया। इस कार्यक्रम मे कांग्रेस  के सैंकडो लोग मौजुद थै।

error: Content is protected !!