स्व. इन्दिराजी ने देश हित के लिए बढ़-चढ़ कर काम किया

भाजपा ने पटेल जयंती मनाई, कांग्रेस ने किया श्रीमती गांधी को याद
01

स्व. श्रीमती गांधी को पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा
स्व. श्रीमती गांधी को पुष्प अर्पित करते कांग्रेसजन। फोटो- नरेन्द्र बोहरा

ब्यावर, (हेमन्त साहू) । शहर मे भारतीय जनता पार्टी एंव कई संगठनो ने लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने रैली निकाली। वही कांग्रेस एवं अग्रिम संगठनो द्वारा शुक्रवार को लायन्स गार्डन मे पुर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई। कांग्रेस के पदाधिकारियो ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस के डा एससी जैंन, मनोज चौहान, सोहन मेवाडा, मेघराज बोहरा, हाकिम अली खान, प्रमोद सांखला, रामेश्वर मेंवाडा, देवकरण शर्मा, नरेन्द्र झंवर, मुकेश सोलंकी, पार्षद सम्पत्ति बोहरा आदि कांग्रेस पदाधिकारियो ने स्व. गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र प्रजापति ने किया। इस मौके पर युवा नेता अजय शर्मा, बाबुलाल पंवार, राम लक्खन, रवि डंउायत, मदनसिंह शेखावत, सरस्वती शर्मा सहित अनैक कांग्रेसजन मौजुद थै।
जवाजा कांग्रेस ने किये स्व. गांधी को पुष्प अर्पित:- जवाजा ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा कांग्रस कार्यालय मे मुख्य अतिथि कांगे्रस नेत्री चन्द्रकांता मिश्रा, जवाजा कांग्रेस अध्यक्ष भगवानसिंह रावत की अध्यक्षता मे सभी कांग्रेसजनो ने स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किये। कांर्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेत्री मिश्रा ने कहा कि देश को तरक्की के पथ पर आगे बढाने एवं महिलाओ मे जागृति लाने के लिए इन्दिराजी ने बढ चढ कर काम किया। कांग्रस अध्यक्ष रावत ने स्व. गांधी को देश मे कई विकास अग्रदुत बताया। इस मौके कांग्रेस के नारायणसिंह, अमीन काठात, अरुण शर्मा, चौथमल, दिलीपसिंह, अजमाल काठात, मिठुसिंह सहित अनैक कार्यकर्ता मौजुद थै।

कार्यकर्ता बूथ स्तर पर भाजपा का प्रचार करे
भाजपा चुनाव संचालन समिति का गठन
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । भारतीय जनता पार्टी मंडल पदाधिकारियो की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डा. बीपी सारस्वत, विधायक शंकरसिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मुरारका भवन मे हुई। मंडल महामंत्री रमेश बंसल ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सारस्वत,विधायक रावत, मंडल अध्यक्ष चैनसुख हेडा, जिला प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को जुट जाने का आव्हान किया। बंसल ने कहा कि शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डा. सारस्वत की मौजदगी में भाजपा निकाय चुनाव समिति का गठन हुआ। जिसमे विधायक रावत, जयकिशन बल्दुआ, मंडल अध्यक्ष हेडा, रमेश बंसल, रिखब खटौड, हरिकिशन तिलोकानी, तुलसी रंगवाला, दिनेश कटारिया एवं पवन जैन को समिति मे शामिल किया गया। बैठक मे भाजपा के भरत मालानी, गणपतसिंह मुग्धेश, रविन्द्र जॉय, मुरली तिलोकानी, गोविन्द साहू, विष्णु शर्मा, ईश्वर तंवर,अविनारा गर्ग प्रमोउ शर्मा, संजय करेल, नरेन्द्र आनंदानी, नवल मुरारका, इन्दु शर्मा, रमेश जांगिड आदि मौजुद थै।

मोरारी बापू को श्री रामकथा आयोजन का निवेदन
ब्यावर, (हेमन्त साहू) । सिटीजन कौंसिल ब्यावर के पदाधिकारियो ने अन्तराष्टृ्रीय कथावाचक मोरारी बापु से भेंट कर ब्यावर मे कथा आयोजन करने के लिए स्वीकृति देंने का अनुरोध किया। कौंसिल महासचिव विमल चौंहान, श्री सिंमेंट के मनमोंहन शर्मा, राकेश शर्मा,छीर बालाजी महंत सत्यनारायण वैष्णव, कमल जलवानिया ने मेडता जाकर बापु की कथा श्रवण का आनंद लिया एवं ब्यावर मे कथा करने का अनुरोध किया।

error: Content is protected !!