ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेती ग्रामीण महिलाएं। फोटो- पी एस राजपुरोहित
स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेती ग्रामीण महिलाएं। फोटो- पी एस राजपुरोहित

ब्यावर, (हेमन्त साहू)। श्री शक्ति योजना के तहत ग्राम पंचायत अॅधेरी देवरी के भरकला गांव के आंगनवाड़ी केन्द्र पर श्री रूरल फाउण्डेशन सोसायटी, श्री सीमेन्ट लि. ब्यावर द्वारा 40 ग्रामीण महिलाओं को परिवार सेवा संस्थान अजमेर की अनिता उपाध्याय व श्वेता वर्मा द्वारा महिलाओं को उनके उत्तम स्वास्थ्य संबंधि प्राथमिक जानकारियॉ जैसे महिलाओं मे होने वाले शारिरीक परिर्वतन, गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सावधानियॉ, किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधि जानकारियॅ दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं को चार्ट, चलचित्र,फोटो आदि के माध्य से भी एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिससे वे अपने स्वयं व परिवार के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेगी तथा अपने परिवार के साथ साथ आस-पास क्षेत्र की महिलाओं को भी जागरूक कर सकेगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्थान द्वारा उपस्थित महिलाओं के लिऐ खेल खेल के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजयी महिलाओं को परिवार सेवा संस्थान द्वारा उपहार भी भेंट किये गये।
इस अवसर पर कम्पनी के समाज सेवा अधिकारी अमित टाक द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिऐ चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंम्बी बनने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण जैसे सिलाई एवं कटिंग, खाद्य सामग्री प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर आदि से भी अवगत कराया।
सहायक महाप्रबंधक श्याम शर्मा ने कम्पनी द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजना में अधिक से अधिक भाग लेकर उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज सेवा टीम के मनोज बियाणी, आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता लीला, व ग्रामीण महिलाऐं आदि उपस्थित थी।

error: Content is protected !!