भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए देवनानी ने आभार व्यक्त किया

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कोटा नगर निगम चुनाव प्रभारी प्रो. वासुदेव देवनानी ने नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक सफलता मिलने पर कोटावासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कामों और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जनता ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कोटा नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा व लोकसभा चुनावों की तरह ही बड़ी सफलता हासिल करते हुए 65 में से 53 वार्डो में जीत का परचम फहराया है तथा कांग्रेस को दहाई का आकड़ा भी नहीं छूने दिया मात्र 6 सीटों पर समेट दिया।
प्रो. देवनानी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों के परिणाम यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि दिल्ली से लेकर प्रदेश व शहरों-कस्बों तक की सरकार के लिए जनता में भाजपा के प्रति जबरदस्त विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व को जनता ने दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और जनता के प्यार की बदौलत ही हम कामयाब हुए है।

error: Content is protected !!