एक साल में हुआ सर्वांगीण विकास- देवनानी

जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताई एक साल की उपलब्धियां

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में राज्य व जिले का सर्वांगीण विकास हुआ है। सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाएं हैं।
अजमेर सर्किट हाउस में बुधवार दोपहर पत्रकार वार्ता में शिक्षा मंत्री श्री देवनानी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो वादे किए थे वो पूरे किए गए हैं। सरकार नई सोच, नई दिशा और आओ साथ चलें के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। पिछले एक वर्ष में सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए।
श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से नागफणी और जे.पी. नगर में नई डिस्पेंसरियां खोली जाएगी। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में पी.एम.आर., गेस्ट्रोएण्डोलोजी तथा पीडियाट्रिक विभागों के भवन तैयार हैं। जल्द ही इन्हें शुरू कर जनता को राहत प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त दवाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा डिस्पेंसरियों में आधारभूत सुविधाओं के लिए 10-10 लाख रूपये का बजट दिया जा रहा है।
अजमेर के पेराफेरी क्षेत्र में ग्रामीणों को राहत देने के लिए अजयसर, खरेखड़ी एवं हाथीखेडा ग्राम पंचायतों में 8 करोड़ 3 लाख रूपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। प्रदेश की एक तिहाई पंचायतों में गौरव पथ निर्माण के लिए लाखों रूपये दिए जा रहे हैं।
श्री देवनानी ने बताया कि आनासागर सौर्दंयकरण के तहत रीजनल कॉलेज के सामने पाथ-वे का निर्माण करने के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यादेश जारी किया जा चुका है। स्मार्ट व हेरीटेज सिटी का काम भी जारी है। उन्होंने शिक्षा विभाग की उपलब्धियां बताई।
श्री देवनानी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग में राज्य सरकार द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 6333 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमे 503.16 लाख रूपये की लागत के 312 कार्याें में से 233.50 लाख रूपये की लागत के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष 6021 कार्याें के लिए 29613.79 लाख स्वीकृत राशि में से 13163.57 लाख रूपये के कार्य प्रगति पर है।
इसी तरह नगरीय विकास विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 53 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनकी लागत 623.03 लाख में से 18 कार्य लागत 89.01 लाख रूपये के कार्य पूरे कर लिए गए हंै। इसी तरह 35 कार्य जिनकी लागत 110.46 लाख रूपये है, प्रगति पर है। स्वायत शासन विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 259 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 1995.78 लाख रूपये स्वीकृत राशि में से 1734.73 लाख रूपये के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इसी तरह 288 अन्य कार्य जिनमें 2113.78 लाख स्वीकृत राशि में से 720.17 लाख रूपये के कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले एक साल में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 23 करोड़ 9 लाख तथा अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 20 करोड़ 2 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किए गए। ये सभी कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में अजमेर जिले में 107 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 2209.60 लाख की स्वीकृत राशि में से 134.18 लाख रूपये व्यय कर कार्य प्रगति पर हैं। इसी क्रम में संस्कृत शिक्षा विभाग ने पिछले एक साल में अजमेर जिले में 5 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 64.46 लाख स्वीकृत राशि में से 3.41 लाख रूपये व्यय कर कार्य प्रगति पर है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 450 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत किए गए। कार्य प्रगति पर है।
इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 68 कार्य स्वीकृत किए गए। इनके लिए 5474.52 लाख की स्वीकृत राशि में से 778.13 लाख रूपये व्यय कर कार्य प्रगति पर है। 1.80 लाख रूपये की लागत का एक कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 115 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 2357.51 लाख की स्वीकृत राशि में से 237.85 लाख रूपये व्यय कर 45 कार्य पूर्ण किए जा चुके है तथा शेष 70 कार्याें में अब तक 86.16 लाख रूपये खर्च किए गए। यह कार्य प्रगति पर है।
जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 60 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 2436.72 लाख की स्वीकृत राशि में से 29.09 लाख रूपये व्यय कर 2 कार्य पूर्ण किए जा चुके है तथा शेष 58 कार्याें में अब तक 227.3 लाख व्यय कर कार्य प्रगति पर है।
चिकित्सा विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 12 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 1133 लाख की स्वीकृत राशि के कार्य प्रगति पर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 16 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 382.77 लाख की स्वीकृत राशि के कार्य प्रगति पर है।
देवस्थान विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 10 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 1.19 लाख की स्वीकृत राशि के कार्य प्रगति पर है। पर्यटन विभाग द्वारा पिछले एक साल में अजमेर जिले में 3 कार्य स्वीकृत किए गए। जिनमें 460 लाख की स्वीकृत राशि में से 375.36 लाख के कार्य प्रगति पर है।
इसी प्रकार नगर परिषद किशनगढ़, जल संसाधन विभाग, सार्वजनिक निर्माण खण्ड केकड़ी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा किशनगढ़, केकड़ी, नसीराबाद, मसूदा एवं ब्यावर विधानसभा क्षेत्रों में करोड़ो रूपये लागत के कार्य भी प्रगति पर है। इनमें किशनगढ़ में खोड़ा गणेश रोड़ का विस्तार, किशनगढ़ में मझेला रोड़ पर सामुदायिक भवन का निर्माण, ब्यावर में कालातोला बाघमाल तालाब पर बाढ़ बचाव कार्य, काबरा तालाब पर तालाब खुदाई व नहरों का सुदृढीकरण, पालों का निर्माण, सरवाड़ में तहसील भवन का निर्माण, टाटोटी में तहसील भवन का निर्माण, एवं अन्य विकास कार्य शामिल है।

error: Content is protected !!