कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में एन.एस.यू.आर्इ. के द्वारा निकाली गर्इ रैली

unnamedअजमेर, एन.एस.यू.आर्इ के जिलाध्यक्ष दिव्येन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में आज दोपहर 12:30 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविधालय अजमेर परिसर में कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
एन.एस.यू.आर्इ जिलाध्यक्ष दिव्येन्द्र जादौन के नेतृत्व में पूर्व प्रदेष सचिव ईश्वर राजोरिया व महाविधालय में समस्त एन.एस.यू.आर्इ कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं के साथ कालेज परिसर में एकत्रित होकर एन.एस.यू.आर्इ. के बैनरतले छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं ने हाथों में ”कन्या भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लिखित तख्तीयां हाथों में लेकर राजकीय महाविधालय के पी.जी.ब्लाक से शुरूआत करते हुए विज्ञान संकाय व कला संकाय होते हुए महाराणा प्रताप सभागार के बाहर रैली को सम्पन्न किया। रैली को सम्पन्न करते हुए जिलाध्यक्ष ने समस्त छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया व बताया कि आज के युग को देखते हुए जहां महिलाऐं कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है वही दूसरी ओर बेटी को अभिषाप समझने वाले लोगो के द्वारा कन्याओं की भ्रूण हत्या की जा रही है जिसका की एन.एस.यू.आर्इ. संगठन पूर-जोर विरोध करता है। इसी को देखते हुए आज युवाओं व छात्र-छात्राओं में जागरूकता फैलाने के लिए एन.एस.यू.आर्इ के द्वारा उक्त रैली का आयोजन किया गया।
रैली मे जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार लखन, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष टेकचन्द कलौसिया, पूर्व जिला महासचिव संदीप कनौजिया, मो. साजिद खान, राहुल चांवरिया, अंकित बायला, प्रदीप नवान, मोहित पंवार, संदेष गौतम, सुनील कनौजिया, शब्बीर खान, नितेष, षिवचरण, राहुल, पिकंल, मनीष सैन, शैंकी सहित सैकड़ो छात्र-छात्राऐं मौजूद थे।

सुमित कलसी
9784710100

error: Content is protected !!