पुलिस पर तस्करों ने की फायरिंग, 3 किमी पीछा कर किया गिरफ्तार

हथियारों व अवैध डोडा-पोस्त सहित स्कार्पियो को किया बरामद
सिटी थानाधिकारी नेगी व सिपाही संजय ने दिया धैर्य व सूझबूझ से कार्रवाई को अंजाम

010203040506ब्यावर (हेमन्त साहू)। सिटी थ्राना पुलिस के लिए सोमवार की सुबह कामयाबी भरी रही। सिटी थानाधिकारी को मुखबिर द्वारा सुचना मिलने पर चुस्ती फुर्ती एवं जांबाजी से कार्यवाही को अंजाम देते डोडा पोस्त के 2 युवा तस्करो को धर दबोचा, कार्यवाही के दौरान पुलिस की पकड मे आने के बाद तस्करो ने पुलिस पर पिस्तोल से फायरिंग कर तेज गति से स्कार्पियो कार को लेकर भागने लगे। पुलिस ने धेर्य व समझदारी का परिचय देते हुए निकट मालपुरा ग्राम मे दोनो तस्कर जोधपुर के लुनी के निकट संगासनी निवासी दिनेश (25) व सहीराम (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कार्पियो गाडी, करीब 150 किलो डोडा पोस्त, 1 पिस्तोल, 2 जिन्दा कारतुस व 2 धारदार हथियार बरामद किये। जिला पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्दशानुसार अतिध् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतीश जांगिड, एएसपी आईपीएस जय यादव को ब्यावर क्षैत्र व नेशनल हाईवे पर शराब तस्करो व मादक पदार्थो की रोकथाम व तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेते निर्देश दिये थै।
सहायक पुलिस अधीक्षक जय यादव ने पत्रकारो को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सिटी थानाधिकारी सतेन्द्रसिंह नेगी को सोमवार सुबह मुखबिर द्वारा सुचना मिली की चित्तोडगढ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो कार मे 2 युवक डोडा पोस्त भर कर जोधपुर ले जा रहे है। सुचना के आधार पर सिटी थानाधिकारी नेगी ने मय पुलिस बल के साथ बिजयनगर- ब्यावर हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। उसी दरम्यान एक स्कार्पियो कार आई। कार की तलाशी लेने के लिए सिटी थानाधिकारी नेगी पास मे गए तो तस्करो ने पिस्तोल से फायरिंग कर वापस मुड कर तेज गति से कार लेकर भागने लगे। पुलिस ने कार का पीछा किया। आगे मालपुरा ग्राम मे तस्करो ने ग्रामीणो पर कपस्तोल से फायर कर डराने का प्रयास करते हुए बाइक देने की धमकी देने लगे। उसी दौरान पुलिस गांव पहुच गई। पुलिस को देख दोनो तस्कर दिनेश व सहीराम पैदल भागने लगे। तस्कर पुलिस को फायर करने की धमकी दे रहे थै। सिटी थानाधिकारी नेगी ने मुस्तैदी से पुलिस टीम को बिना हथियार का प्रयोग किए बगैर सुझबुझ से निर्देश देते हुए 2 किलोमीटर तक पीछा करते हुए गांव के बाहर जंगल मे पहाडी के पास दोनो तस्करो को धर दबोचा। पुलिस ने दोनो को पकड कर पिस्तोल एवं धारदार हथियार बरामद किए। पुलिस गांव मे खडी स्कार्पियो कार एवं दोनो तस्करो को गिरफ्तार सिटी पुलिस थाना ले आई। पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमे 6 बोरे मे भरे 146 किलो डोडा पास्त, एक पिस्तोल, 2 जिन्दा कारतुस, 1 कुट (धारदार फरसा आकार शस्त्र), 1 धारदार चाकु एवं स्कार्पियो को बरामद दिया। तस्करो ने कार के नम्बर के साथ छेडखानी की है। लगता है तस्करो ने चालाकी बरतते हुए पुलिस को गुमराह करने के लिए आरजे. 19 को आरजे 09 कर दिया है। कार के नंबरो को जांच के लिए भेजा गया है।
एएसपी यादव ने बताया कि जॉबाजी से कार्यवाही अंजाम देने वाले सिटीथानाधिकारी सतेन्द्रसिंह नेगी, कांस्टेबल संजय को बहादुरी से फर्ज अदा करने पर इनका नाम उच्चाधिकारियो को सम्मान के लिए भेजा जाएगा। सिटी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आमर्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो से पुछताछ की जा रही है। फोटो- सुमन प्रजापति

error: Content is protected !!