कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने किया पौधारोपण

PROAJM Photo (1) Dt. 07 July 2015अजमेर, 07 जुलाई। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में सेन्ड स्टोन से निर्मित गमलों में पौधारोपण किया। उल्लेखनीय है कि उक्त गमलों को शहर के चैराहों व सडकों पर लगाया जाएगा।
जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने बताया कि हिन्दुस्तान जिंक लि. के सहयोग से शहर के विभिन्न चैराहों व सडकों के डिवाईडर पर सेन्ड स्टोन से निर्मित आकर्षक गमलों को लगाया जा रहा है, जिससे शहर के सौन्दर्य में अभिवृद्धि होगी। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यानों में भी पौधारोपण व हरी घास लगवाने के संबंध में भी निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हरफूल सिंह यादव, हिन्दुस्तान जिंक लि. के इकाई प्रधान श्री के.सी. मीणा, एच.आर.हेड श्री मनोज कुमार खण्डेलवाल एवं महेश माथुर भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!