अजमेर में बनेगा बायोलाॅजिकल पार्क – रिणवां

वन, पर्यावरण एवं खान मंत्राी ने सर्किट हाउस में ली विभाग के अधिकारियों की बैठक
rajkumar_rinvaअजमेर, 07 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं खान मंत्राी श्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि अजमेर शहर के पास शीघ्र ही बायोलाॅजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके लिए फाॅयसागर झील के आसपास भूमि चिन्हित की जा रही है। उन्होंने अजमेर जिले में तांबा खनन की संभावना को भी उत्साहजनक बताया।
वन, पर्यावरण एवं खान मंत्राी श्री राजकुमार रिणवां ने मंगलवार शाम सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए कहा कि अजमेर शहर के पास पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र बायोलाॅजिकल पार्क स्थापित किया जाएगा। इस पार्क का क्षेत्राफल करीब 100 हैक्टेयर रखा जाएगा। भूमि चिन्हित की जा रही है। शीघ्र ही पार्क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने अजमेर में खनन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। श्री रिणवां ने बताया कि अजमेर जिले में एक बड़े क्षेत्राफल में तांबा पाए जाने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही इस संबंध में उचित कार्यवाही कर खनन संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य मूल्यवान खनिज भी अजमेर में पाए जाने की संभावना जतायी जा रही है। शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन से जुड़े विभिन्न समूहों एवं कम्पनियों से सम्पर्क कर उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएं।
वृक्षारोपण महान कार्य, हम भी इसमें भागीदार बनें
पर्यावरण मंत्राी श्री रिणवां ने वन विभाग से वर्षा ऋतु में पौधरोपण की जानकारी लेते हुए कहा कि वृक्षारोपण महान एवं पुनीत कार्य है। हम सबको इस कार्य में भागीदार बनना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृक्षारोपण का कार्य पूरी गम्भीरता से किया जाए। इस कार्य में भामाशाहों का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान अजमेर संभाग में लाखों पौधांे का रोपण किया जाएगा। इस कार्य में विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं से भागीदार बनने का आग्रह किया गया है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!