कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार प्रतियोगी पुनः परीक्षा 4 को

RPSC 450अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ लेखाकार व तहसील राजस्व लेखाकार प्रतियोगी पुनः परीक्षा, 2013 दिनांक 01.10.2016 के स्थान पर अब दिनांक 04.10.2016 (मंगलवार) को प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 5.00 बजे तक दो सत्रों में राजस्थान के समस्त जिला मुख्यालयों पर एवं लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2013 दिनांक 20.11.2016 के स्थान पर अब 21.10.2016 (शुक्रवार) को प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे एवं दोपहर 02.00 बजे से 05.00 बजे तक राजस्थान के समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना निश्चित किया गया है।
(गिरिराज सिंह कुशवाहा)
सचिव

error: Content is protected !!