वसुंधरा राजे की आमसभा के लिए तैयारियां

vasundhara 7अजमेर 28 दिसम्बर। राज्य सरकार के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 12 जनवरी को स्थानीय आजाद पार्क में होने वाली मा. मुख्यमंत्री जी की आम सभा अपार जनसमुदाय की भागीदारी के लिए शहर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारिया शुरू कर दी हैं।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने बताया कि शहर के सभी 6 मण्डलो व मोर्चो तथा भाजपा पार्षद दल की बैठके निर्धारित हो गयी है। बुधवार को भाजपा आदर्ष मण्डल व आर्य मण्डल की बैठके हुई जिनमे सभी वार्डो में आमसभा का प्रभावी संदेष पहुचाने के लिए वार्डो की बैठकें सुनिश्चित की गयी।
इन बैठको में महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो का ब्यौरा रखते हुए कहा कि अजमेर में मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बुनियादी रूप से करोडो के विकास कार्य हो रहे हैं तथा सभी क्षेत्रो में अजमेर विकास की राह में प्रगति कर रहा है।
जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस शासन में पूर्ण रूप से अपेक्षित अजमेर को अब गत तीन वर्षो में भाजपा शासन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संगठन की सक्रिय सहभागिता से विकसित अजमेर के रूप में नई पहचान मिल रही है। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सभा मिषन 2018 की सफलता की दिषा तय करेगी।
इन बैठकों को पूर्व विधायक हरीष झामनानी,उपमहापौर सम्पत साखंला,मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा व मुकेष खीची ने भी सम्बोधित किया। बैठको मे जिला पदाधिकारी घीसू गढवाल,तिलक रावत,नरपत सिंह, अमृतनाहरिया, रमेष मारू, सम्पत भाटी सहित मण्डल कार्यसमिति सदस्य व बूथ अध्यक्षों, पार्षदों ने भाग लिया।
इन्ही बैठकों के क्रम में दिनांक 29 दिसम्बर को भाजपा बजरंग मण्डल,30 दिसम्बर को भाजपा दाहरसेन मण्डल,पृथ्वीराज मण्डल,झलकारी बाई मण्डलों की बैठको के साथ ही दिनांक 3 जनवरी को युवा मोर्चा तथा अल्पसख्यक मोर्चा, 4 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा पार्षद दल की बैठकें सम्पन्न होगी।

अरविन्द यादव
भाजपा शहर
जिलाध्यक्ष अजमेर
9414252930

error: Content is protected !!