राष्ट्र रक्षा में 500 जोड़ों ने दी आहूति

एक संगत, एक पंगत में शामिल हुए दो हजार महिला-पुरूष

DSC_0518अजमेर 26 मार्च 2017। नवसंवत्सर समारोह समिति अजमेर व् सेवा भारती, अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में 51 कुंडीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ, गायत्री परिवार अजमेर के सहयोग से स्थानीय आज़ाद पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नववर्ष के स्वागत, राष्ट्र रक्षा के संकल्प एवं सर्व समाज को साथ लिए आगे बढ़ते जाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व् व्यवसायी श्री सत्यनारायण जी भंसाली व् अध्यक्षता समाजसेवी श्री राजेश जी पुरोहित ने की। कार्यक्रम में संत श्री उपेंद्र नाथ जी का भी सानिध्य मिला, संत श्री पूर्व में 35 वर्षों तक संघ के प्रचारक रहे इस दौरान संघ के विभिन्न दायित्वों पर भी रहे, वर्तमान में मध्यप्रदेश में नर्मदा परियोजना के प्रमुख हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व् गायत्री माता के चित्रों पर दीप प्रज्वल्लन व् माल्यार्पण से की गई।
निरंजन शर्मा ने बताया कि 51 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ गायत्री परिवार द्वारा संपन्न कार्य गया जिसमें विभिन्न समाजों के करीब 500 जोड़ों द्वारा यज्ञ में सामूहिक आहुति दी गई। कार्यक्रम का दृश्य बहूत ही सुंदर था जिसमें अजमेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों की सामान्य बस्ती व् वंचित क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों से स्त्री पुरूषों ने हिस्सा लिया। वैशाली नगर, रामनगर पंचशील लोहार बस्ती, आंटेड बस्ती, कृष्णगंज, नागफनी, हरिभाऊ उप्पध्यय नगर, आदर्श नगर, शास्त्री नगर, पुलिस लाइन, नगरा, गुलाबबाड़ी अर्थात लगभग पूरे अजमेर की सभी बस्तियों का प्रतिनिधित्व था। यज्ञ की समाप्ति पर सर्व प्रथम संत श्री उपेंद्र नाथ जी का आशीर्वचन मिला। उसके बाद नवसंवत्सर समारोह समिति, अजमेर के अध्यक्ष श्री सुनील दत्त जी जैन द्वारा उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया कि ना हिन्दू पतितो भवेत् अर्थात हिन्दू कभी भी पतित नहीं हो सकता। उन्होंने वर्तमान समय में पूरे देश में घट रही विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब हिन्दू समाज जाग रहा है तथा अब देश व् समाज को तोडने वाली ताकतें सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज मिलजुल कर इन विघटनकारी शक्तियों को परास्त कर सकता है , जिसमें मातृ शक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, इसीलिए इस तरह के आयोजन समय की मांग है, जिससे सर्व समाज एक जाजम पर आ सके व् सामाजिक समरसता का वातावरण पुरे देश में नज़र आवे। उन्होंने हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई घटनाओं का भी जिक्र किया व् देश विरोधी ताकतों को आड़े हाथों लिया। अंत में भोजन प्रसादी के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सभी समाजों के बंधुओं, माता बहिनो ने एक ही जाजम पर बैठ कर भोजन किया व् सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदहारण प्रस्तुत किया जिसमें भोजन परोसने का काम भी सर्व समाज के बंधुओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नवसंवत्सर समारोह समिति, अजमेर व् सेवा भारती, अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा, साथ ही समाज के अन्य प्रमुख व् गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी सहयोग किया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन सेवा भारती, अजमेर विभाग के मंत्री श्री रामचरण जी द्वारा किया गया। आज धोलाभाटा, झूलेलाल धाम और पुलिस लाईन नवसंवत्सर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। नवसंवत्सर के बारे में विस्तृत जानकारी निरंजन शर्मा व ब्रिजेश मिश्रा द्वारा दी गयी।
विक्रम मेला और वाहन रैली 27 मार्च को
नव संवत्सर समारोह समिति के प्रवक्ता निरंजन शर्मा ने बताया कि 27 मार्च को सायं 6 बजे से विक्रम मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला रीजनल कॉलेज के निकट बनी चौपाटी पर होगा। नगर निगम की ओर से आयोजित इस मेले में आनासागर में दीप यज्ञ होगा। 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा। मेले के दौरान शानदार आतिशबाजी भी होगी। इससे पहले भाजयुमो विद्यार्थी परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों से एक वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली सायं 5ः30 बजे आजाद पार्क से शुरू होकर मेला स्थल रीजनल कॉलेज चौपाटी पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शाम को ही 68 सेवा बस्तियों के मंदिरों पर महाआरती होगी। दीप प्रज्ज्वलन, रंगोली और आतिशबाजी के कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

निरंजन शर्मा
मो. 9828171560

error: Content is protected !!