मुनि प्रणम्य सागर ससंघ का मंगल प्रवेश व विहार

सकल जैन समाज ने डाक बंगले से की जुलुस के साथ आगवानी
IMG_20170622_073921मदनगंज-किशनगढ़। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ ने गुरूवार को प्रात: मंगल प्रवेश किया और सायंकाल को विहार कर लिया।
प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि मुनि संघ गेगल स्थित प्रेसिडेंसी स्कूल से प्रात: विहार कर कुछ देर आर.के. गल्र्स कॉलेज रूके। डाक बंगले से सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से मुनि संघ का बैंड-बाजों व जयकारों के साथ जुलूस के रूप में भव्य आगवानी कर श्री आदिनाथ मंदिर लाया गया। इस बीच विभिन्न जगहों पर समाज के लोगों ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन कर आशिर्वाद लिया। आदिनाथ मंदिर में मुनिसंघ का आर.के. परिवार के कंवरलाल पाटनी, अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी ने पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किया। उसके बाद मुनि श्री का मंगल प्रवचन हुआ।
मुनिश्री की आगवानी में आर.के. मार्बल के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, आदिनाथ पंचायत के संरक्षक मूलचंद लुहाडिय़ा, अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल, अतुल लुहाडिय़ा, सुधीर कुमार जैन, सुशील अजमेरा, इन्दरचंद पाटनी, कमल बैद, सुभाष चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, विकास छाबड़ा, अजीत जैन, सीए अजय जैन, संदीप चौधरी, महेन्द्र पाटनी, ज्ञानचंद पाटनी, विनोद अजमेरा, लोकेश झांझरी, संजय झांझरी, अशोक पाटनी, राहुल गंगवाल आदि उपस्थित थे।
मुनिसंघ ने किया विहार
मुनिसंघ सायंकाल को आदिनाथ मंदिर जी से रेवाड़ी की ओर विहार कर लिया। आज रात्रि विश्राम जयपुर बाईपास स्थित नाइन्टी ड्रिगी में करेंगे। जयकारों के साथ समाज के अनेकों लोगों ने मुनिसंघ को विहार कराया।

error: Content is protected !!