संकल्प से ही चमत्कार होते है-सुधासागर जी महाराज

IMG-20170724-WA0015मदनगंज-किशनगढ़। मुनि सुधासागर महाराज ने आर. के कम्यूनिटी सेंटर में धर्माेपदेश देते हुए कहा कि घोषणा करो कि कार्य से आपको क्या अपेक्षा है वही धर्म है। जीवन में नियम पालन करने से उन्नति मिलती है। मुनिश्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि इच्छा पूर्ति के बाद भी मनुष्य इच्छाएं व समस्याएं बढाता रहता है यही दु:ख का कारण है। कोई भी कार्य करे व नियम ले उसके मध्य विकल्प नही होना चाहिए। जीवन में लक्ष्य होना चाहिए। पूजा करने व मुनि बनने से चमत्कार नही है केवल सकंल्प से ही चमत्कार होते है। जीनवाणी ने गृहस्थ को बडे सरल नियम वही मुनि को कठोर नियम दिए है। अम्बेडकर जैन धर्म के ज्ञाता थे। भारत का संविधान की सोच बहुत बडी है। जो बंधनो में बंधा वही संसार है। मुनिश्री ने कहा कि जीते जी छोडे वह साधु और मौत के बाद छोडे व संसारी है। दान की सीमा है परन्तु कमाई की नही यही विनाश का कारण है। संबंधो का ही संसार है। माता, पिता व गुरूजनों के सामने कभी भी असमर्थता नही जतानी चाहिए। गुरू का वचन खाली नही जाए उस दिन तुम्हारे ऊपर गुरू की कृपा हो जाएगी। मां का काम इच्छा करना और पुत्र का उस इच्छा को पूरा करने का कत्र्तव्य होता है। जीवन को उन्नति की ओर ले जाना है तो कमाई की सीमा तय करो और दान की सीमा बढानी होगी।
ये रहे श्रावक श्रेष्ठी
श्री आदिनाथ पंचायत के प्रचार प्रसार मंत्री विकास छाबड़ा ने बताया कि प्रात: श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा, पूजन, धर्मसभा में चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन, शास्त्र भेंट, मुनिश्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सम्पत कमार, प्रदीप कुमार, राकेशकुमार, लोकेश दगडा को मिला। दोपहर में सामयिक, मुनि निष्कंप सागर महाराज द्वारा जिनसहस्त्रनाम स्त्रोत पाठ, मुनि सुधासागर महाराज द्वारा तत्वार्थ श्लोक वार्तिक एवं पद्मनन्दि पंचविशंतिका, मुनि महासागर महाराज द्वारा तत्वार्थ सूत्र तथा सायं जिज्ञासा समाधान के पश्चात क्षुल्लक धैर्य सागर महाराज द्वारा बच्चों की पाठशाला में धार्मिक ज्ञान दिया जा रहा है। आरती के पश्चात क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज के प्रवचन हो रहे है। इस अवसर पर प्रकाशचंद गंगवाल, कैलाश पहाडिया, महावीर गंगवाल, सम्पत दगडा, निहालचंद पहाडिया, निरजंन बैद, राकेश मोहन पहाडिया, विनोद चौधरी, इन्द्रचंद पाटनी, अजीत दोसी, सुशील अजमेरा, विकास पाटनी, गौरव पाटनी सहित अनेक श्रावक-श्राविकाएं भाग ले रहे है।

error: Content is protected !!