23 अक्टूबर से किसान चौपाल रथ जाएंगे

प्रत्येक ग्राम पंचायत में देंगे सरकारी योजनाओं की जानकारी

IMG-20171012-WA0031भाजपा किसान मोर्चा शहर जिला व देहात की बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बायतु विधायक श्री कैलाश चौधरी ने भाजपा की नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिला में मंडलों के पदाधिकारियों से आव्हान किया कि आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां पहुंचानी चाहिए भाजपा जिला देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सारस्वत ने प्रत्येक पदाधिकारी से एक मन होकर क्षेत्र में सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया मोर्चे के प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र अजमेर के किसान चौपाल के प्रभारी शेलाराम सारण ने भाजपा सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना किसान क्रेडिट कार्ड प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना नीम कोटेड यूरिया नीति प्रधानमंत्री सिंचाई योजना डीडी किसान चौनल सोशल हेल्थ कार्ड प्रधानमंत्री सिंचाई योजना राज्य सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना श्रमिक कार्ड मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे में गांव गांव ढाणी ढाणी किसानों को जागरुकता से लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया बैठक में पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरिता गेना मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकारी योजनाओं को ग्रामीणों के लाभ दिलाने का काम किसान मोर्चा कर सकता है और यह किसान मोर्चे का प्रथम दायित्व है कि वह किसानों को उनके अधिकारों तक पहुंचाएं पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे किसान चौपाल कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसान मोर्चा आम आदमी तक सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है संभाग प्रभारी अजमेर श्री रामकिशन ने किसान चौपाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी अजमेर शहर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष मारोठिया ने और देहात अध्यक्ष नंदाराम चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों से संबंधित जिम्मेदारियों से अवगत कराया जिला प्रचार संदीप गोयल ने बताया कि बैठक में मूलचंद रायका और महावीर सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया आज की बैठक में किसान मोर्चा महामंत्री जय सिंह रावत महावीर सिंह राठौड़ उपाध्यक्ष बंटी कछावा महेंद्र रावत टीपू रावत सुनील सोनी महावीर बढ़ाना मंत्री प्रताप सांखला कैलाश भाटी अशोक सैनी देवेंद्र सिंह राठौर प्रचारमंत्री प्रहलाद यादव ज्ञान सिंह रावत मालाराम चौधरी मूलचंद रायका राजेंद्र महावर जगपाल सिंह मदन सिंह रावत सहित जिले व देहात के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेकार्यक्रम के प्रारंभ में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम के पश्चात 2 दिन से व्यवस्थाओं में लगे किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री और अजमेर के किसान नेता श्री जोगेंद्र ठाकुर की दुर्घटना में चोट लगने पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित मोर्चा के पदाधिकारी श्री जोगेंद्र ठाकुर का कुशल क्षेम पूछने जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय गए

संदीप गोयल
जिला प्रचार मंत्री शहर जिला भाजपा

error: Content is protected !!