जिला परिषद ने जारी की 35 कार्यो पर 250 लाख की स्वीकृतियाॅ

मुख्यमंत्री जलस्वालम्बन योजनान्तर्गत प्रथम चरण के स्वीकृत कार्यो के पौधों की देखभाल पर व्यय होगी राशि
zila parishad thumbअजमेर 14 अक्टुबर। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण फ्लेगशीप योजना मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के प्रथम चरण में कराये गए कार्यो पर लगाए गए पौधों के संधारण हेतु महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 35 कार्यो पर राशि 250 लाख की स्वीकृतियाॅ जारी की गयी है। पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौपी गयी है।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जलस्वालम्बन अभियान के प्रथम चरण कराये गए विभिन्न कार्यो में लगाए गए पौधों के देखभाल के लिए 35 कार्यों पर 250 लाख की राशि स्वीकृत की गयी है। पौधो की देखभाल करने हेतु श्रमिक मद पर 185 लाख 71 हजार एवं सामग्री मद में 56 लाख 94 हजार की राशि स्वीकृत की गयी है। जिला परिषद अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिप्ती शर्मा ने बताया कि अंराई पंचायत समिति के 2 कार्यो के लिए 13 लाख 15 हजार, सिलोरा पंचायत समिति के 4 कार्यो के लिए 14 लाख 80 हजार, भिनाय पंचायत समिति के एक कार्य के लिए 12 लाख 55 हजार, श्रीनगर पंचायत समिति के 5 कार्यो के लिए 36 लाख 24 हजार, केकड़ी पंचायत समिति के 5 कार्यो के लिए 44 लाख 30 हजार, सरवाड़ पंचायत समिति के 2 कार्यो के लिए 18 लाख 41 हजार, मसूदा पंचायत समिति के 7 कार्यो के लिए 24 लाख 35 हजार, जवाजा पंचायत समिति के 8 कार्यो के लिए 68 लाख 50 हजार, पीसागंन पंचायत समिति के 2 कार्यो के लिए राशि 17 लाख 85 हजार की स्वीकृतिया जारी की गयी है। जिला परिषद द्वारा जारी की गयी स्वीकृतियों से कार्य कराने हेतु उप वन संरक्षक वन विभाग अजमेर को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है।
(विकास जादम)
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!