आचार्य चन्द्रसागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश

IMG-20171114-WA0004मदनगंज-किशनगढ़। तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज के परम शिष्य आचार्य चन्द्रसागर महाराज ससंघ का आज शहर में मंगल प्रवेश हुआ। मुनिसंघ की मार्बल एरिया स्थित गुणसागर मार्बल से गाजे बाजे के साथ सकल जैन समाज ने भव्य आगवानी की। श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर पहुंचने पर ससंघ ने श्रीजी के दर्शन किए। मंदिर जी में ही महाराज ने प्रवचन भी किया। इसके पश्चात् मुनिसंघ मंदिरजी से ही आहार चर्या पर उतरे। धर्मसागर भवन में सायं 6.30 बजे आचार्य श्री की आरती की गई।
इस मौके पर समाज के राजेन्द्र बैद, पन्नालाल बडजात्या, चेतन पाण्ड्या, भागचंद बोहरा, प्रकाश गोधा, कन्हैयालाल बडजात्या, मांगीलाल झांझरी, विकास छाबड़ा, पदम गंगवाल, माणकचंद गंगवाल, मोहनलाल पाटनी, कैलाश पाटनी, महावीर पाटनी, विनोद पाटनी, निर्मल पाटोदी, संजय पाण्ड्या, महेन्द्र पाटनी, राजकुमार पाटनी, अभिषेक पाटनी, रोहित पाटनी, गौरव पाटनी, विजय गंगवाल, कमल बैद, चन्द्रप्रकाश बैद, जितेन्द्र पाटनी, राहुल पाटोदी, मुकेश पाटनी, विमल पाटनी, विनय छाबड़ा, विनय बाकलीवाल आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!