विशेष बच्चों की मस्तियों के साथ शुभदा का ‘फन फेयर’ सम्पन्न

DSCN5067अजमेर क्लब में चल रही ‘‘फन फेयर मस्तियाँ’’ शीर्षक कार्यक्रम के दूसरे दिन आज 6 दिसम्बर 2017 को अजमेर शहर के लॉरेन्स एण्ड मेयो एवं सम्राट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम में खूब धमाल किया और विशेष बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्टेज पर नाच गाना कर भरपूर मस्तियाँ की एवं चटपटे व्यंजनों का आनन्द लिया। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट अमित राजवंशी ने शुभदा के विशेष बच्चो के लिए अपनी कला को प्रदर्शित कर अमूल्य सहयोग किया। इनकी लाइव पेटिंग्स दूसरे दिन भी सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। यहां पर अमित राजवंशी द्वारा की जा रही पेटिंग्स की बारीकियाँ को लोगों ने नजदीक से जाना एवं समझा।
अजमेरू लेडिज सोशल सोसाइटी की ओर से डिजाइनर परिधानांे व आर्टिफिशयल ज्वैलरी एवं आर्ट एण्ड क्राफ्ट की चीजों का प्रदर्शन किया गया। संस्कृति द स्कूल की ओर से बच्चों द्वारा बनाये गये क्राफ्ट के कार्य को प्रदर्शित किया गया। लॉरेन्स एण्ड मेयो स्कूल के बच्चों ने ‘लक बाय चॉस’ खेल का आयोजन किया। आर.आर कॉलेज ऑफ नर्सिग एवं रितुराज इंजीनियरिंग कॉलेज अपने कार्यो का विशेष तरीके से पदर्शन किया। माहेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों को विभिन्न एवं रोचक खेल खिलाये। पारब्रह्मा धमार्थ चिकित्सालय के सदस्यगण आम लोगों को फिजियोथैरेपी की सेवाओं के बारे में निःशुल्क सलाह दी है।
हिदुस्तान जिंक की ओर महेश माथुर एवं टीम ने खुशी बाल केन्द्र के कार्यो के बारे में सभी को बताया गया।सिटी स्टार क्लब ने वैज्ञानिक तरीके के खेल खिलाये। फैंशन डिजायर ने अपने डिजायनर ओर विभिन्न तरीकों के परिधानों को प्रदर्शित किया।ऑरेन्ज प्ले स्कूल ने छोटे बच्चों हेतु खेलों का आयोजन किया गया। साईकिल वर्ल्ड ने साईकिलों के विभिन्न मॉडलों को प्रदर्शित किया।देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल ने छोटे बच्चों के शिक्षाप्रद खेल खिलाये।बिग बाजार ने अपनी विभिन्न बिक्री योजनाओ एवं छूट के बारे में लोगों को बताया।सी.आर.पी.एफ के जवानों ने आई कोर्डिनेशन कलर मैचिंग जैसे खेलों का आयोजन किया।एल.एण्ड एन डिजायनर, ने पूरे मेले को डिजाईन करने का कार्य किया।मारूति ने अपनेे कार, मोपेड एवं बाईक के उत्पादों को प्रदर्शित किया।मूमल प्रकाशन ने अपने विभिन्न प्रकाशनों को प्रदर्शित किया।द वेस्टीन पुष्कर ने विभिन्न खानपान की स्टॉल से लोगों को अपना स्वाद चखाया।मैंगो मसाला ने विभिन्न आधुनिक खानापान द्वारा लोगों को फूड उपलब्ध कराया।इन्हरव्हील क्लब की अध्यक्ष रितिका माथुर व वरिष्ट सदस्य मंजू तोषनीवाल, प्रतिभा चौधरी, कैलीओपी जैन के साथ अन्य सदस्यों ने चटपटें भेलपुरी व पानी बताशे खिलाकर वाहीवाही लूटी।यम्मी टम्मी ने विभिन्न जायकों का मजा लोगो दिया।
मंजू एन्टरप्राइजेज (इण्डियन डेयरी) ने लोगों को आइस क्रीम का स्वाद चखाया।सरस डेयरी ने अपने विभिन्न दुग्ध उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री की।
‘‘फन फेयर मस्तियाँ’’ के समापन समारोह में पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल, सी.आर.पी.एफ ग्रुप प्रथम के डी.आई.जी अनिल डूंडियाल, विशेष बच्चों का हौसला बढाने हेतु उपस्थित रहे।
शुभदा संस्था के अध्यक्ष राहुल सेन एवं संस्थापिका साधना मैडम के साथ इन्होंने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया एवं विशेष बच्चों द्वारा निर्मित आर्ट एण्ड क्राफ्ट की वस्तुएं खरीदी।
मालिनी अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विशेष बच्चों का मनोबल बढाने एवं इन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु किये जा रहे जागरूकता के प्रयासों की सराहना की।
‘‘फन फेयर मस्तियाँ’’ कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर विशेष बच्चों का सहयोग करने वाले विभिन्न स्कूल,क्लब व संस्थान को अतिथियों द्वारा शुभदा का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस ‘‘फन फेयर मस्तियाँ’’ में सोमरत्न आर्य एवं साध्वी उत्पमा भी उपस्थित रहे।
शुभदा संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने सभी पधारे हुए अतिथियों एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया। संस्था के हितेश झांकल, सुप्रभा कबिराज, मीनू माथुर, महावीर वैष्णव, शंकरलाल, रानी माथुर, ज्योति सितोले, पिण्टू शर्मा, कल्पना, शबीना, विरेन्द्र यादव ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

अपूर्व सेन
(मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
9460789744

error: Content is protected !!