विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानन्द जन्मोत्सव

IMG-20180112-WA0247केकड़ी 12 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, केकड़ी इकाई द्वारा युवा पखवाड़े के तीसरे दिन स्वामी विवेकानन्द जयन्ती मिशन राज कोचिंग क्लासेज में मनायी। विकासार्थ विद्यार्थी प्रान्त सह संयोजक रोहित जांगीड़ ने बताया कि विवेकानन्द जी के जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डिजिटल संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से विवेकानन्द जी की जीवनी विद्यार्थियों को दिखाई गई। तत्पश्चात् परिषद् के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट किये। वक्ता के रूप में गोविन्द शर्मा कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष, राजेश चौधरी अजमेर थिंक इण्डिया जिला सह संयोजक, निर्मल चौधरी, प्रवीण सेन ने स्वामी विवेकानन्द जी की जीवनी पर विचार प्रकट किये। इस मौके पर परिषद के पवन प्रजापति, अजय बोयत, अनुराग शर्मा, अजय राणावत, योगेश शर्मा, दीपक मेघवंशी, विजेन्द्रसिंह, शुभम शर्मा, मुकेश सुथार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के प्रधान रामराज कुमावत ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!