600 एकड़ जमीन पर बनेगा निरंकारी आध्यात्मिक परिसर

IMG-20180115-WA0000केकड़ी :—-समालखा गन्नौर में आयोजित भक्ति पर्व समागम में केकड़ी से गोपाल लाल के नेतृत्व में 20 सदस्य दल ने भाग लिया।
स्थानीय मंडल प्रवक्ता राम चंद टहलानी के अनुसार ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि जीटी रोड पर गन्नौर तथा समालखा के मध्य स्थित निरंकारी आध्यात्मिक परिसर में निरंकारी भक्तों द्वारा सेवा का शुभारंभ सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया इस परिसर की दिव्य परिकल्पना निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने कई वर्ष पूर्व की थी इसके लिए यह भूमि ली गई थी।परिसर में एक विशाल पंडाल का निर्माण किया जाएगा जो दिल्ली वार्षिक संत समागम के पंडाल से भी लगभग तीन गुना बड़ा होगा।इस परिसर में एक प्रदर्शनी हाल होगा इसमें निरंकारी बच्चों की प्रदर्शनी,संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की प्रदर्शनी, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की प्रदर्शनी स्थापित की जाएगी।इसी प्रकार निरंकारी संग्रहालय एवं निरंकारी सरोवर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ-साथ विशाल प्रकाशन स्थल,लंगर एवं कैंटीन की व्यवस्था भी की जाएगी ।
सतगुरु माता जी के परिसर में पहुंचने पर उनका भरपूर स्वागत कर उन्हें एक खुले वाहन में बिठाकर शोभायात्रा निकाली जिसका मिशन के विशिष्ट पदाधिकारियों एवं सेवा दल के सदस्यों ने अगवानी कर किया।
हरियाणा सरकार एवं प्रदेश वासियों की तरफ से राज्य के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सद्गुरु माता जी का तथा उपस्थित लाखों श्रद्धालु भक्तजनों का हार्दिक अभिनंदन किया।

error: Content is protected !!