कोविड-19 की परिस्थितियों तथा कम यात्री भार के कारण रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द/फेरों में कमी

रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण अजमेर मंडल से संबंधित निम्नलिखित रेलसेवाओं को रद्द/फेरों में कमी/आंशिक रद्द किया जा रहा है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 02923, अजमेर-आगरा फोर्ट प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 06.05.2021 से आगामी आदेश तक।
2. गाडी सं. 02924, आगरा फोर्ट-अजमेर प्रतिदिन स्पेशल दिनांक 06.05.2021 से आगामी आदेश तक।

फेरो में कमी रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 02991, उदयपुर-जयपुर स्पेशल दिनांक 07.05.2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी।
2. गाडी सं. 02992, जयपुर-उदयपुर स्पेशल दिनांक 07.05.2021 से आगामी आदेश तक प्रतिदिन के स्थान पर मंगल, बुध व शुक्रवार को संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1. गाडी सं. 09666, उदयपुर-खजराहो स्पेशल दिनांक 06.05.2021 से आगामी आदेश तक आगरा कैंट से खजराहो तक आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी सं. 09665, खजराहो-उदयपुर स्पेशल दिनांक 08.05.2021 से आगामी आदेश तक खजराहो से आगरा कैंट तक आंशिक रद्द रहेगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!