भा.ज.पा. सक्रिय सदस्यता के लिए कैम्प का आयोजन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की सक्रिय सदस्यता अभियान के लिये एक कैम्प का आयोजन किया रखा है। यह कैम्प 06 जनवरी, सांय 04 बजे, होटल दाता इन में आयोजित होगा। जहां पर चारों मण्डलों के द्वारा सक्रिय सदस्य बनाने के लिए बूथ लगाया जायेगा, जो भी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अभी तक सक्रिय सदस्य नहीं बने है वह कैम्प में सक्रिय सदस्य बन सकते है। जैसा कि उस दिन भातीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रखा गया है।
प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत संयोजक, सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी अजमेर ने बताया कि प्राथमिक सदस्यता के समाप्त होेने के बाद पिछले महिने से सक्रिय सदस्यता का अभियान अजमेर के सभी 55 वार्डो में तेजी से चल रहा है। पिछली बार बनाये गये सक्रिय सदस्यों को पुनः सदस्य बनना है, साथ ही प्रदेश जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनना अनिवार्य है। प्रदेश नेतृत्व का निर्देश है कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को सदस्य बनना आवश्यक है। इसलिये अजमेर शहर में रहने वाले सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाये जाने की प्रक्रिया जारी है। सभी अपेक्षित सदस्य इस कैम्प में सक्रिय सदस्य बन सकते है।
-प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत
संयोजक, सदस्यता अभियान
भा.ज.पा. शहर जिला अजमेर
मो. 9414007655
error: Content is protected !!