किशनगढ़ की सियासत में भागीरथ ने रचा इतिहास

जीत, जोश व जुनून का नजारा दिखा भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में, ऐतिहासिक वोटो से जीते भागीरथ चौधरी, अब तक का सबसे बड़ी जीत, कांग्रेसी कार्यालय मिला बंद, नहीं दिखे कांग्रेस के एक भी नेता, भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को ३१०७४ मतों से किया परास्त, चहुंओर रहा चप्पा चप्पा भाजपा
6-राजकुमार शर्मा- मदनगंज-किशनगढ़। किशनगढ़ विधान सभा 2013 के लिए एक दिसबंर को हुए चुनाव की गिनती रविवार को अजमेर में हुई। इसमें भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी नाथूराम सिनोदिया को 31074 मतों से हराकर इतिहास कायम किया। भाजपा प्रत्याशी चौधरी को 95384, कांग्रेस प्रत्याशी नाथूराम सिनोदिया को 64390 मत मिले। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के हिम्मत सिंह रहे उन्हें 2775 वोट मिले। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन के मुख से चुनावी गिनती शुरु होते ही यही निकल रहा था कि यह चुनाव नहीं मोदी के लिए पिच तैयार की जा रही है। इसमें शतप्रतिशत सफलता मिली है। चौधरी की जीत की घोषणा होते ही जहां भाजपा कार्यालय पर जश्न का माहौल बना हुआ था वहीं कांग्रेस कार्यालय पर मायुसी छाई हुई थी। कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर बारह बजे बंद मिला। चुनावी गिनती शुरु होते ही मुख्य चौराहा तथा सपना स्टुडियो के सामने जश्न का माहौल था। कार्यकर्ताओं के जोश व जुनूून का नजारा देखते ही बनता था। वही क्षेत्र के बुजूर्ग व्यक्तियों का कहना था कि यह किशनगढ़ विधान सभा की अब तक एक एैतिहासिक जीत है। आज तक जीत का अंतर कभी भी इतना नहीं रहा है। किशनगढ़ की हर गली से नमो नमो के साथ राजस्थान हो गया हरा भरा खिल गई है वसुंधरा के जयघोष सुनाई दे रहे थे। भाजयुमो के पदाधिकारी खुली जीप में पूरे शहर का चक्कर लगाकर वोट एक मोदी नेक की आवाज बुलंद कर रहे थे। भाजपाईयों का उत्साह देखते ही बनता था। भाजपा कार्यालय पर तथा विधायक चौधरी के घर पर जश्न का माहौल बना हुआ था। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर नृत्य कर रहे थे।
प्रत्याशियों को मिले मतों पर एक नजर
9किशनगढ़ विधान सभा के चुनाव में इसबार कुल ९१ हजार २ सौ २३ पुरुषों ने तथा ८० हजार २ सौ १५ महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मालूम हो कि किशनगढ़ विधान सभा में कुल २ लाख २३ हजार ४२० मतदाता है। इसमें १ लाख १६ हजार ७८१ पुरूष तथा १ लाख ६ हजार ६३९ महिलाएं है। इसमें १ लाख ६९ हजार ८५६ मत वैध पाए गए। विधान सभा में २५४० मतदाताओं ने नाटो का प्रयोग किया। १०१ मत रिजेक्ट हुए तथा १७ मतदाताओं ने टेंडर मत का प्रयोग किया। कुल १ लाख ७२ हजार ५१४ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

किशनगढ़ विधासभा के लिए हुए चुनाव में इस बार दस प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। इन्हें इस प्रकार मिले मत
उजीर खां राकपा १७६३
नाथूराम सिनोदिया कांग्रेस ६४३१०
भागीरथ चौधरी भाजपा ९५३८४
हिम्मत सिंह राठौड़ बसपा २७७५
गोपाल माहेश्वरी राजपा ३६४
प्रहलाद सिंह पालड़ी निर्दलीय ३२५
बंसत राठी निर्दलीय ३२८
राम सिंह चौधरी निर्दलीय २२८३
सत्यनारायण सेन निर्दलीय ८५९
हुकूम सिंह हरमाड़ा निर्दलीय १४६५
इस प्रकार भागीरथ चौधरी ने सिनोदिया को 31074 मतों से हरा कर इतिहास बनाया।
एमएमआर ले डूबी कांग्रेस को
इस बार के चुनाव में कांग्रेस को एमएमआर का नारा ले डुबा। कांग्रेस इस बात को समझ ही नहीं आई और इसे बहुत हल्के में लिया। आमजन ने जहां एमएमआर को मोदी महंगाई और राजे का नारा बुलंद किया वहंीं कांग्रेस एमएमआर को मत मांगजे राजे, कांग्रेस ने दोहराजे माना। मगर जनता ने प्रथम उक्ति को सही समझ कर मंहगाई से लडऩे व देश की सुरक्षा के लिए एमएमआर को महत्व दिया। कांग्रेस की दवा व पेंशन काम नहीं आई। आमजन ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया इसे उसे हार का सामना करना पड़ा है।

यह रहे हार जीत के कारण
भाजपा नहीं जीती जीती जनता है। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि जनता ने संभवत: कांग्रेस के कार्य को समझा ही नहीं। कांग्रेस ने सदा आमजन के हित के कार्य किए फिर भी नकार दिया है। हम इस पर बैठकर गहन मंत्रणा करेंगे। लोगों ने विरोधी गुट के झूठ को नहीं समझा है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनता कांग्रेस के कुशासन से उब चुकी थी। इस कारण भाजपा को जिताई है। हम एक होकर एकता के परिचय दिए।

जीत के जश्न में डुबा शहर
8किशनगढ़ विधानसभ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी की ऐतिहासिक जीत हुई है। जीत के बाद दोपहर को चौधरी अपने समर्थकों के साथ किशनगढ़ पहुंचे। चौधरी के लिए शहरवासियों ने पलक पावड़े बिछा दिए। जगह जगह जमकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर इजहार किया। शहर का मुख्य मार्ग गुलाल व फूलों से रंगीन हो गया। स्वागत इतना हुआ कि दो किमी का सफर पांच घंटे में पूरा कर पाए चौधरी। भाजपा कार्यकर्ताओ का उत्साह बेकाबू था। चौधरी के रवाना होने के समाचार मात्र से भाजपा समर्थक सैकड़ो समर्थकों के साथ पांच किमी पूर्व परासिया डबल फाटक के पास तक पहुंच गए और चौधरी के स्वागत में ढोल ढमाकों पर नृत्य कर खुशी अभिव्यक्त कर रहे थे। जैसे ही रेल फाटक खुला और जयकारों से पूरा वातावरण व क्षेत्र गूंज उठा। समर्थकों ने गुलाल से चौधरी को सरोबार कर दिया उसके बाद अपने समर्थकों के साथ रवाना हुए। परासिया, आदर्शनगर, अग्रसेन नगर, हाउसिंग बोर्ड, खोड़ा गणेश मोड़, कृष्णापुरी, सुमेर नगर, लिंक रोड कृष्णापुरी, माया बाजार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, पावरलूम क्षेत्र, बसस्टैंड, डाक बंगला व भाजपा कार्यालय आए और अपने समर्थकों का आभार जताया तो पूरा माहौल भाजपामय हो गया। उसके बाद टांक पेट्रोल पंप पर स्वागत हुआ। इसके बाद चौधरी अपने घर की ओर चले गए।

आचार संहिता ने समर्थकों से किया निराश
आचार संहिता के कारण चौधरी का जुलूस पूरे शहर में नहीं निकाला जा सका। इस कारण भाजपा समर्थकों में निराशा हुई। मालूम हो कि आचार संहिता ११ दिसबंर सायम काल पांच बजे तक लागू है। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बताया कि कोई बात नहीं आचार संहिता खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी चौधरी का पूरे विधान सभा में ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा।

घर पर था जश्न का माहौल
7भाजपा प्रत्याशी चौधरी के घर पर भी जबरदस्त जश्न का माहौल था। चौधरी की पुत्रवधु व बेटियां मिलने वालों को मुबारकबाद देकर तथा मूह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार कर रही थी। पुत्रवधु व बेटियो ने भी जमकर अपने पिता की जीत पर खुशीयां बाटीं।

फिर नहीं मिली तीसरी जीत
किशनगढ़ विधान सभा चुनाव का इतिहास रहा है कि वर्ष १९५२ से अब तक दो बार से अधिक बाद कोई भी नहीं जीत पाया है। कांग्रेस प्रत्याशी नाथूराम सिनोदिया दो बार क्षेत्र के विधायक रहे और जनता ने उन्हें यही रोक दिया। भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को दूसरी बार जनता ने नेृतृत्व करने का मौका दिया। सिनोदिया वर्ष २००८ में मिले मतों से भी कम मत प्राप्त हुए। २००८ में सिनोदिया को ६५ हजार ४२ वोट मिले। यानि इस बार ७३२ वोट कम मिले। जबकि मतदान प्रतिशत बढ़ा। बढ़ा हुआ मतदान पूरा भाजपा के खाते में गया है।

भाजपा कांग्रेस छोड़ सभी की जमानत जब्त
इस बार के चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई। मालूम हो कि जमानत बचाने के लिए कुल वोट का दस प्रतिशत मत प्राप्त करना होता है। जमानत बचाने के लिए कम से कम सोलह हजार वोट लाने आवश्यक थे मगर दोनो मुख्य दलो को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाया। उजीर खांन को १७६३, हिम्मत सिंह को २७५१, गोपाल माहेश्वरी को ३६४, बंसत राठी को ३२८, प्रहलाद सिंह पालड़ी को ३२५, राम सिंह को २२८२, सत्यनारायण सेन को ८५८, हुकूम सिंह हरमाड़ को १४६१ मत मिले। इस प्रकार दोनो प्रमुख दलो को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई।

जनादेश पर एक नजर में

राजकुमार शर्मा
राजकुमार शर्मा

किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के २४४ बूथ पर भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों को मिले मत की बूथवार जानकारी दी जा रही है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा आठ प्रत्याशी और मैदान में थे। सभी को मिलाकर १०१६२ मत मिले। जबकि नाटो का उपयोग २५४० मतदाताओं ने किया। एक सौ एक मत खारिज हुए और १७ टेंडर वोट है। इस तरह कुल २ लाख २३ हजार ४२० मतदाताओं में से १ लाख ७१ हजार ३६० मत पड़े। जिनमें से १ लाख ६९ हजार ८५६ वोट वैद्य रहे। जिसमें से भाजपा को ९५ हजार ३८४ मत व कांग्रेस को ६४ हजार ३१० मत मिले है।

1 thought on “किशनगढ़ की सियासत में भागीरथ ने रचा इतिहास”

Comments are closed.

error: Content is protected !!