स्नेह मिलन के बहाने सीयासी जाजम बिछाने की तैयारी

भूतड़ा का स्नेहमिलन क्या भाजपा में हलचल पैदा करेगा?

देवी शंकर भूतडा
देवी शंकर भूतडा

-हेमन्त साहू- ब्यावर। शहर मे नगर परिषद चुनावो को लेकर भाजपा एवं कांग्रेस दोनो राजनैतिक दलो के नेता अपने कार्यकर्ताओ की मान मनुहार मे जुट गये है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष डा. एससीजैंन तो दुसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गए तीनो पर्यवेक्षक अलग- अलग टेबल लगाकर वार्ड सें टिकट चाहने वाले संभावित प्रत्याशियो से आवेदन ले रहे है। जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने आपको पेंशोपेंश की स्थिति में महसुस कर रहे है। वही विधायक शंकरसिंह रावत, भाजपा मंडल के पदाधिकारियो के साथ वार्डो मे बैठके कर जनता सें रुबरु होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ को परिषद चुनावो जुट जाने का आव्हान कर रहे है। दोनो दल अपने अनुसार अपने कार्यकर्ताओ पुन: सक्रिय करने मे लगे हुए है। वही पुर्व विधायक देवीशंकर भुतडा के समर्थक दिपावली के बाद 26 अक्टुबर रविवार को बंशी भवन में दिपावली स्नेह मिलन के बहाने समर्थको का जमावडा कर भाजपा एवं अन्य दलो से नाराज लोगो को अपनी और आकर्षित करने की सियासी बंशी बजाने की तैयारी कर रहे है। पुर्व विधायक भुतडा पिछले चुनाव के दौरान भी स्नेह मिलन आयोजित कर अपने समर्थको का जमावडा कर अपनी पकड दिखा चुके है। वर्तमान भाजपा मंडल को चाहिये कि अपने साथ रह रहे भाजपा के जनप्रतिनिधियो, पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता पर पकड मजबुत रखते हुए एवं माधुर्य बनाए रखे। अन्यथा नाराज कार्यकर्ता पुर्व विधायक भुतडा के खेमे मे जा सकते है। वर्तमान मे विधायक रावत द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान चैनसुख हेडा को सौप रखी है। मंडल अध्यक्ष हेडा व पदाधिकारीयो द्वारा भाजपा कार्यकताओ से अब तक का स्नेह है या नाराजगी है। यह तों रविवार को होने वाले स्नेह मिलन मे नजर आ जाएगी। स्नेह मिलन मे भाजपा कार्यकर्ता शिरकत करते है तो शहर भाजपा कें लिए सोचने का विषय होगा। विधानसभा चुनाव से पुर्व भाजपा की कमान भुतडाजी के पास थी। उस वक्त बने भाजपा के जनप्रतिनिधि, विधानसभा चुनाव मे विधायक रावत के साथ जुट गये थै। अब पुन: निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है।

हेमन्त साहू
हेमन्त साहू

नवंबर के अंतिम दिनो मे कभी भी चुनाव हो सकते है। इस चुनाव मे अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए कई नेता कार्यकर्ताओ से नजदीकी बना कर चुनावी जाजम बिछाने का प्रयत्न कर रहै है। हो सकता हैे पिछले कई माह से मौंन बैठे राजनितिज्ञ भुतडा स्नेह मिलन कें बहाने परिषद चुनावो मे अपनी राजनितिक कौशल को दिखाकर शहर मे सीयासी हलचल पैदा करने का मानस बना रहे है। इस बारे भुतडाजी से पुछा तो उन्होने कहा कि कई कार्यकर्ता टिकट की चाह मे मेरे पास आ रहे है। मे उन्हे भाजपा के पास भेज रहा हूं। दिपावली स्नेह मिलन हर वर्ष की तरह ही किया जा रहा है।

error: Content is protected !!