यादव का कलेक्ट्रेट से पीछा छूटा

हरफूल सिंह यादव
हरफूल सिंह यादव
अजमेर के सिटी मजिस्ट्रेट हरफूल सिंह यादव का तबादला अजमेर में ही पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग में अतिरिक्त महानिरीक्षक के पद पर हो गया है। यादव और कलेक्टर डॉ आरूषी मलिक के बीच जोरदार तनातनी हो गई थी। डॉ मलिक के रहते यादव का कलेक्ट्रेट में काम करना मुश्किल हो गया था। हालात तब बिगड़े जब कलेक्टर ने यादव को लम्बी छुट्टी पर भी नहीं जाने दिया। ऐसी स्थिति में यादव हर हाल में कलेक्ट्रेट से पीछा छुड़ाने को आतुर थे। यही वजह रही कि आईएएस की सूची के साथ जिन तीन आरएएस का नाम जोड़ा गया उसमें यादव का नाम भी शामिल है। कलेक्ट्रेट में जिस तरह यादव को असम्मान की स्थिति का सामना करना पड़ा, उसकी भरपाई मुख्य सचिव सीएस राजन ने यादव को अतिरिक्त महानिरीक्षक बनाकर कर दी है। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग का यह पद राज्य स्तरीय है।
(एस.पी. मित्तल) (04-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!