किसके प्रयास से खुल रहा है पासपोर्ट सेवा केन्द्र?

anitaस्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर को केन्द्र सरकार से एक और सौगात मिलने जा रही है। विदेश मंत्रालय ने अजमेर सहित राज्य में 5 स्थानों पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने पर सहमति जतायी है। यह जानकारी हाल ही शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बाकायदा प्रेस नोट जारी कर इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह एवं राज्य पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ का आभार जताया। प्रो. देवनानी ने बताया कि पिछले दिनों 7 मार्च को केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह से अजमेर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया गया था। उन्होंने आग्रह किया कि अजमेर प्रदेश की हृदय स्थली है। अजमेर प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुष्कर, पृथ्वीराज चौहान की राजधानी, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, आर्य समाज के प्रमुख केन्द्र होने से यहां का ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से प्रदेश में एक विशिष्ट स्थान है, जिसके कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों का अजमेर में आना-जाना होता है। साफ है कि इसका श्रेय देवनानी ने लेने की कोषिष की। मगर देवनानी और महिला व बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल के बीच इतनी अधिक प्रतिस्पर्धा है कि यह अनिता भदेल की करीबी सीमा गोस्वामी को रास नहीं आई। उन्होंने दूसरे ही दिन बाकायदा एक डिजाइन बनवा कर सोषल मीडिया पर जारी कर दी, जिसमें दर्षाया गया है कि यह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रयासों से संभव हो पाया है, जिसकी सहमति विदेष मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने दी है। हालांकि आभार तो देवनानी ने भी श्रीमती वसुंधरा राजे का जताया है, मगर उन्होंने सुषमा स्वराज का नाम नहीं लिया है, उनके स्थान पर वी के सिंह का नाम है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर यह काम किसके प्रयास से और किसकी सहमति से संभव हो पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे ही नई जानकारी की सूचना आई, उसे देवनानी ने लपक लिया, और मीडिया को जारी कर दिया, जबकि भदेल क्रिकेट प्रतियोगिता में व्यस्त होने के कारण चूक गईं। नतीजतन अकेले देवनानी ने क्रेडिट ले ली। उसकी भरपाई करने के लिए सीमा ने नए अंदाज में अनिता भदेल की ओर से आभार व्यक्त कर दिया। श्रेय लेने की होड कांग्रेस व भाजपा के बीच हो तो समझ में आता है, मगर एक ही पार्टी के दो मंत्रियों के बीच ऐसी होड। ओह माई गॉड। माषाअल्लाह, गजब की खींचतान है। बहरहाल, स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर में सीमा गोस्वामी की इतनी स्मार्टनेस तो जायज ही है.
-तेजवानी गिरधर
7742067000

error: Content is protected !!