कश्मीर में पीएम की दीपावली के मायने

modiप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीपावली का पर्व कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के साथ मनाएंगे। असल में मोदी के लिए कोई पर्व जश् ्रन का अवसर नहीं है। वैसे भी मोदी अपने परिवार में अकेले हैं। इसलिए परिवार के किसी सदस्य का दबाव भी नहीं है कि वे अपने घर पर पत्नी बच्चों आदि के साथ कोई जश्न मनाए। लेकिन कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के बीच दीपावली पर रहकर मोदी यह संदेश देना चाहते हैं कि बाढ़ पीडि़तों के दर्द को समझ्ते हैं। मोदी ने बड़े ही साफ मन से दीपावली पर कश्मीर जाने का निर्णय लिया, लेकिन कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने कहा कि अगले माह कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, इसलिए मोदी कश्मीर जा रहे हैं। ये वो ही शशि थरूर है जिन्हे मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान का प्रेरक बनाया था।
s p mittal 3यदि मोदी चुनाव के मध्यनजर भी कश्मीर जा रहे है तो भी कम से कम मोदी के इस प्रयास को सकारात्मक नजरिए से ही देखा जाना चाहिए। बाढ़ पीडि़तों के मदद के लिए केन्द्र ने एक हजार करोड़ रुपए दिए थे। मोदी अब यह भी देखेंगे कि यह मदद बाढ़ पीडि़तों को पहुंची या नहीं। मोदी के इस प्रयास को कश्मीर और देश के मुसलमानों को भी सकारात्मक समझ के साथ देखना चाहिए।
-एस.पी.मित्तल
लेखक अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार हैं

error: Content is protected !!