देवनानी का मंत्री पद से इस्तीफा, भदेल बनेगी शिक्षा राज्य मंत्री

a bhadel-devnaniएक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के चलते शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जयपुर में ठीक होली के दिन अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
राजे से लंबे विचार विमर्श के बाद अनिता भदेल को शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर अपनी सहमति दे दी है। भदेल अब दो मंत्रालय देखेंगी।
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवानानी ने ये कदम अचानक ही नहीं उठाया है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे घटनाक्रमों के बाद निर्णय लिया गया है।
असल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देवनानी को राजस्थान की सीमा से बाहर भाजपा की केंद्रीय राजनीति में देखना चाहता है। संघ ने राजस्थान के सभी नेताओं का जांचा और परखा है। उसके बाद पाया कि देवानानी से श्रेष्ठ संघनिष्ठ कोई नहीं है।
इसी के चलते देवनानी को केंद्र की राजनीति में ले जाने का महत्वपूर्ण निर्णय संघ कार्यालय में हुई एक गोपनीय बैठक में संघ के वरिष्ठ नेताओं ने लिया। हालांकि देवनानी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है लेकिन इतना जरुर कहा है कि होली के रंगों के माहौल में अभी कुछ भी कहना जल्द बाजी होगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा राज्य मंत्री मैं रहूं या फिर भदेल। निर्णय तो मेरा ही अंतिम रहेगा। हम दोनों आखिर हैं तो भाजपा के ही। हम दोनों को संगठन जो भी काम जब भी देगा। इमानदारी और बिना भेदभाव के उसे पूरा करेंगे।
उधर अनिता भदेल का कहना है कि देवनानीजी, मेरे बड़े भाई साहब हैं। शहर और भाजपा के लिए वो जो भी कर रहे हैं निश्चित तौर पर सराहनीय हैं। मेरे और उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। सारी मीडिया की देन है।
अगर देवनानीजी केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं तो मैं उन्हें सबसे पहले शुभकामना देती हूं। फिर अभी होली का माहौल मेरा ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं रहेगा।
कोई कहीं भी रहे। इस शहर के विकास के लिए काम तो हमेशा मिलजुल कर ही करेंगे। जैसा कि हम कई वर्षों से कर रहे हैं।
बुरा न मानो होली है
राजस्थान हलचल। होली समाचार

error: Content is protected !!