विश्व शान्ति के लिए किया केन्डल मार्च

विश्व शान्ति के लिए की प्रार्थना
अजमेर 20 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान एवं सर्व धर्म मैत्राी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सेन्ट मैरी काॅनवेन्ट स्कूल में विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा विश्व शान्ति के लिए केन्डल मार्च निकालकर प्रार्थना की।
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के केन्द्र समन्वयक भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि प्रार्थना के दौरान इस विचार के साथ बैठा जाए कि पूरे संसार के सभी भाई-बहनों के हृदय प्रेम और श्रद्धा से भरते जा रहे है और उनके अन्दर वास्तविक आस्था दृढ़तर होती जा रही है। सभी भाई बहन, सही सोच, सही समझ और जीवन के प्रति ईमानदार दृष्टिकोण विकसित कर रहे है।
सेन्ट एंसलम विद्यालय के फादर काॅसमो शेखावत ने कहा कि हर एक को शान्ति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। जिससे दुनिया में फैली अशान्ति दूर हो सके। इसके लिए हम सब को एक साथ होकर विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना में शामिल होना चाहिए। सेन्ट मैरी काॅनवेंट स्कूल की सिस्टर यवटे ने कहा कि शान्ति स्थापना के लिए हम सबको एक साथ प्रयास करने चाहिए।
सरदार दिलीप सिंह ने कहा कि विश्व में शान्ति सब धर्मों के द्वारा आपस में मिलकर एक साथ प्रार्थना करने से ही आ सकती है। गंज स्थित सन्यास आश्रम के शिव ज्योति ने कहा कि विश्व शान्ति के लिए विचारों की सार्थकता एवं समन्वय के लिए प्रार्थना आवश्यक है। मानव में उत्पन्न मानसिक वैमनस्यता के कारण आशान्ति उत्पन्न होती है। जिसे प्रार्थना के द्वारा दूर किया जा सकता है। इसी प्रकार जोगिन्दर सिंह दुआ ने कहा कि हार्टफुलनेस पद्धति कि साथ विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना में सभी को शामिल होना चाहिए।
इस अवसर पर सर्व धर्म मैत्राी संगठन के अध्यक्ष प्रकाश जैन, एडवोकेट अजीत कुमार दुआ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!