भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 11 को मुम्बई में

अजमेर- 5 दिसम्बर – भारतीय सिन्धु सभा केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक 11 दिसम्बर को मुम्बई केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित की जायेगी। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी सम्मिलित होगें। बैठक में संगठन गतिविधियों की चर्चा के अलावा अलग अलग प्रदेशों में शिविरों, संस्कार केन्द्रों के साथ अभ्यास वर्गों के आयोजन पर चर्चा होगी।

संभाग कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग 7-8 जनवरी को सांवलिया धाम में
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया किं प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रमानुसार ’संभागीय सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन’ आगामी 7 व 8 जनवरी को सांवलिया धाम, चित्तौडगढ में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन में राजस्थान प्रभारी श्री गौतम सम्राट, प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू, प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी सहित केन्द्र के पदाधिकारी व संतो महात्माओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा। सम्मेलन में संभाग स्तर के अपेक्षित पदाधिकारियों के साथ महानगर कार्यकारिणी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा व महिला प्रतिनिधि सम्मिलित होगें। सम्मेलन में उदघाटन – समापन सत्रों के अलावा तीन सत्रों में विचार किये जायेगें जिसमें सिन्धी बाल संस्कार शिविर, महाराजा दाहरसेन के कार्यक्रम, सिन्धु दर्शन यात्रा कार्यक्रम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.9413691477

error: Content is protected !!