आदर्श विद्या मन्दिर की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर शोभायात्रा

आदर्श विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में संस्था के प्रधानाचार्य रामसुख लाल के मार्गदर्शन में शोभा यात्रा निकाली गई। आज दिनांक 14.08.17 को समाज सेवी शान्ति लाल बोथरा ने भारत माता पूजन कर बोथरा जैन कन्या महाविद्यालय से शोभायात्रा को रवाना किया। इस भव्य शोभा यात्रा में भगवान कृष्ण के विभिन्न रुपों में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें भिन्न-भिन्न प्रकार की झांकिया थी। छात्र-छात्राओं ने उद्घोष करते पद संचलन किया। झाकियाँ नगर के विभिन्न मार्गो बोथराचौक, चौरडिया चौक, करणीमाता मन्दिर, महावीर चौक ,जैन मन्दिर,मुख्यबाजार,गाँधी चौक,रामराज्य चौक से होते हुए ओसवाल पंचायत कोटडी भीनासर पहुंची जहाँ पर अध्यक्ष गुलाबचन्द दफ्तरी व समाज सेवी नृसिंहदास मिमाणी ने सभी का स्वागत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस शोभा यात्रा में 851 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक,आध्यापिकाओं ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य
आदर्श विद्या मन्दिर उ.मा.
गंगाशहर

error: Content is protected !!