मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अधिवेशन में सम्मिलित होंगे

अजमेर – 13 सितम्बर – राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के सप्तक प्रान्तीय अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिये सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी भी भाग लेगें।
अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी के नेतृत्व में राजकुमार सावलाणी, अशोक केसवाणी, मुकेश आर्य, भगवान आबनाणी सहित पदाधिकारियों ने विभाग के कर्मचारियों से सम्पर्क कर आगामी 17 सितम्बर को परिषद के सप्तम प्रदेश स्तरीय अधिवेशन के लिये जोडा गया। संभाग कार्यालय, वृत कार्यालय व विभिन्न खण्ड कार्यालयों में कर्मचारियों से सम्पर्क कर अधिवेशन में विचारणीय मांग पत्र के बिन्दुओं व संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में राज्य सरकार की ओर से सांतवे वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 जनवरी 2016 से लागू करने के साथ मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय की भी चर्चा की गई।
(महेश शर्मा)
मो.9079986057

error: Content is protected !!