भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामो पर अब लगेगा पर्दा

अजमेर 23/10/2017, आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ सचिन पायलट व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की जयपुर में प्रशासन के निर्देशों पर हुई गिरफ़्तारी को सरकार का तानाशाह व दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय बताया | अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल एवं प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने आज हुई गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा व भर्त्सना की |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि पायलट अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में काले क़ानून को लागू किये जाने के विरोध में शान्तिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे | राजस्थान सरकार एक ओर भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करती है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जगह भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों को छुपाने की कवायद में जुटी है। इसके लिए अध्यादेश के जरिए कानून बनाया जा रहा है जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारियों के काले कारनामे हमेशा के लिए सरकारी फाइलों में दफन हो जाएगें। इस अध्यादेश को कानून का अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में बिल लाया जा रहा है। इसके खिलाफ कांग्रेस के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। दोनों नेताओं के अनुसार राज्य सरकार की ओर से सी.आर.पी.सी. में संशोधन करके “दण्ड विधियाँ” राजस्थान संशोधन अध्यादेश 2017 लागू किये जाने की तैयारी का कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ विरोध करता है | यह प्रशासनिक स्तर पर हो रहे भ्रस्टाचार को संरक्षण देने वाला क़ानून है |
काले कानून का विरोध करने वालों में कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, विजय पांड्या, अनुपम शर्मा, राजकुमार गर्ग, मो. हनिफ अंसारी, नीरू दौसाया, मनोज बेदी, प्रेमसिंह गौड , सुदेश पाटनी, प्रहलाद माथुर, अनिल खंडेलवाल, संजय बाकलीवाल, मनीष सेठी, एस. एम. अकबर, आदि हैं |

error: Content is protected !!