राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर, 21 दिसम्बर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश टायसन 23 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे यहां वाल्मिकी समाज के व्यक्तियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन अकादमी के अध्यक्ष का यात्रा कार्यक्रम

अजमेर, 21 दिसम्बर। वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन अकादमी के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राव शनिवार 23 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे और वंशावली समाज के कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरान्त रविवार को जयपुर के प्रस्थान कर जाएंगे।

गुरू गोलवलकर जन भागीदारी विकास योजना

57.99 लाख के 8 कार्य स्वीकृत

अजमेर, 21 दिसम्बर। गुरू गोलवलकर जन भागीदारी विकास योजनान्तर्गत जिले में 8 कार्यों के लिए 57.99 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि ग्राम कुचील में कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य पर 11 लाख 50, सराधना श्मशान भूमि पर चारदीवारी व टिन शेड, टाटगढ़ श्मशान घाट की चारदीवारी मय गेट, सामुदायिक भवन हरराजपुरा के कार्य पर 10 -10 लाख रूपए, ग्राम तिलोरा में श्मशान में खुला बरामदा के कार्य पर 3 लाख 73 हजार, ग्राम तिलोरा में राजपूत के श्मशान की चारदीवारी निर्माण कार्य पर 4 लाख 86 हजार, ग्राम न्यारा में अपूर्ण कब्रिस्तान की चारदीवारी को पूर्ण कराना के कार्य पर 3 लाख रूपए तथा श्मशान घाट की चारदीवारी कार्य ग्राम पंचायचत खीरिया के कार्य पर 5 लाख रूपए की वित्तीय राशि स्वीकृति जारी की गई है।

error: Content is protected !!