सिन्धी भाषा जनजागरण के सात संभागीय रथ 23 को रवाना होंगे

जयपुर/अजमेर -22 दिसम्बर भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राजस्थान सिन्धी अकादमी के सहयोग से सिन्धी भाषा की मान्यता के स्वर्ण जयंती वर्ष में जन जागरण के लिये राज्यभर में सात संभागीय रथों को कल 23 दिसम्बर प्रातः 11 बजे तीर्थराज पुष्कर से पूजन कर रवाना किया जायेगा।
प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 9 दिवसीय रथ यात्राओं का प्रदेष भ्रमण के पष्चात् समापन 31 दिसम्बर को जयपुर में किया जायेगा। रथयात्रा में सिन्धी विषय के अध्ययन की प्रकाषन सामग्री, सनातन धर्म की जानकारी के साथ ज्ञान प्रतियोगिता के किताब भी वितरित किये जायेगें। संतो महात्माओं के आर्षीवाद से यह रथयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेष संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि रथयात्राओं के षुभारंभ के अवसर पर महामण्डलेष्वर हंसराम उदासीन, राष्ट्रीय महामंत्री ष्यामदास, महंत स्वरूपदास उदासीन, पुष्कर आश्रम के महंत राममुनि जी, महंत हनुमानराम जी, स्वामी आत्मदास जी, प्रेम प्रकाष आश्रम के सांई ओमलाल षास्त्री, भाई फतनदास,दादा नारायणदास, सांई अर्जुनराम के साथ सिन्धु सभा के मार्गदर्षक कैलाषचन्द जी, केन्द्रीय संगठन मंत्री भगतराम, राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष हरीष राजानी सहित पंचायतों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धर्म ध्वजा फहराकर रवाना किये जायेगें।

सिन्धी भाषा ज्ञान परीक्षायें 1 से 7 जनवरी 2018 तक आयोजित होगीं।
प्रदेष भाषा व संस्कृति मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि 1 जनवरी से 7 जनवरी 2018 तक सिन्धी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन आन लाइन करवाई जा रही है, जिसमें राज्यभर में विद्यार्थियों के साथ परिवारजन को वेबसाइट से जोडकर 31 दिसम्बर तक पंजीयन करवाया जा रहा है। विजेताओं को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह पुस्तकें राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के सहयोग से प्रकाषित करवाई गई है।
प्रदेष प्रचार सचिव घनष्याम हरवाणी ने कहा कि रथ यात्राओं का नगरों में प्रवेष होने पर युवाओं द्वारा वाहन रैली व छेज डाडियां, झूलेलाल बहिराणा की सवारी, बहिनों की ओर से कलष यात्रा से यात्रा का स्वागत किया जायेगा। नगर भ्रमण के पष्चात् सामुदायिक भवनों व मन्दिरों में समापन किया जायेगा जहां पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

दोपहर 2 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन –
महानगर मंत्री महेष टेकचंदाणी ने बताया कि एक रथ सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजन के पष्चात् हरिभाउ उपाध्याय नगर, आजाद नगर, सिने वर्ल्ड सिनेमा, फॉयसागर रोड पंचोली चौराहा होते हुये संत कवंरराम कॉलोनी स्थित ईष्वर गोविन्दधाम पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।

(घनष्याम हरवाणी)
मो.9414631255

error: Content is protected !!