रावत विहल-नरा गौरव यात्रा आयोजित करेगी क्षत्रिय रावत परिषद

जवाजा। क्षत्रिय रावत परिषद की बैठक रावत परिषद के संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेड़ा के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक जयेन्द्र सिंह टोगी की अध्यक्षता में कामलीघाट में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सतवीर सिंह लगेतखेड़ा ने कहा कि कामलीघाट संभाग में रावत परिषद के भीम संभाग अंतर्गत 7 मंडल बनाए गए हैं। जिनमें आस पहाड़ मंडल, काछबली मंडल, दिवेर मंडल, लसानी मंडल, स्वादड़ी मंडल, आंजना मंडल, भीम मंडल गठित किए गए। रावत राजपूत समाज की एकता एकता पर जोर देते हुए उन्होंने समाज के एकजुटता का आह्वान किया ।

रावत परिषद के संरक्षक जयेद्र सिंह टोगी सरपंच ने संबोधित करते हुए कहा की सभी समाजबंधुओं को आगामी रावत विहल- नरा गौरव यात्रा में हिस्सा लेते हुए समाज के स्वाभिमान को बढ़ाना है,साथ ही रावत राजपूत समाज के पूर्वजों की गौरव यात्रा को ऐतिहासिक बनाना है।

प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री भगवान सिंह सुजावत ने गौरव यात्रा की पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रावत विहल और नरा की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।

रावत परिषद की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
रावत परिषद के संरक्षक जयेन्द्र सिंह टोगी,संस्थापक सतवीर सिंह लगेतखेड़ा, वरिष्ठ महामंत्री भगवान सिंह सुजावत ने भीम संभाग अध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह एडवोकेट को नियुक्त करते हुए काछबली मंडल अध्यक्ष चैन सिंह ,काछबली मंडल उपाध्यक्ष किशोर सिंह, नरेंद्र सिंह, चेतन सिंह काछबली, प्रचार मंत्री राजू सिंह ,स्वादडी मंडल अध्यक्ष मिंटू सिंह सरपंच,उसी प्रकार रावत विहल-नरा गौरव यात्रा के संयोजक पद पर अजमाल सिंह, सह संयोजक पद पर नारायण सिंह काछबली,राजू सिंह , मिट्टू सिंह, मिथुन सिंह कीटों का बडिया,डूंगर सिंह सरपंच को प्रभारी के पद पर नियुक्त किया।
बैठक संचालन भगवानसिंह सुजावत ने किया।

सभी ने गौरव यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चिमन सिंह बोरवा, प्रदेश संगठनमंत्री दिनेश सिंह,विधि सलाहकार एडवोकेट हेमन्द्र सिंह,श्रवण सिंह पीपलीनगर,चेतन सिंह काछबली,महेन्द्र सिंह म्याला,नरेन्द्र सिंह कालीदेह,नाथूसिंह दौलपुरा,कानसिंह मदारिया,लक्ष्मण सिंह काकरोद,किशनसिंह बरार,हरसिंह बरजाल,नैनूसिंह कुवाथल,रोशनसिंह कालागुमान,चिमनसिंह जीरण,प्रेमसिंह सागावासं,खीमंसिंह छापली सहित भीम क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनों ने गौरव-यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!