22वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा की तैयारी बैठक 24 जनवरी को

अजमेर-10 जनवरी- 22वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2018 के आयोजन हेतु तैयारी बैठक आगामी 24 जनवरी को केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश जी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा व केन्द्रीय एव राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम, सिन्धु घाट पर विस्तार कार्य, चार दिवसीय लेह लद्धाख में लेह भ्रमण व स्वागत समारोह, घाट पर सिन्धु उत्सव पूजन स्नान व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग झील भ्रमण अधिक उचांई वाले खादुर्गला भ्रमण के साथ लेह के पोलोग्राउण्ड में सांस्कृतिक संध्या के आयोजन पर चर्चा की जायेगी।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी) मो.09414705705

error: Content is protected !!