अनूसूचित जाति वर्ग ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है-वी.सतीश

अजमेर 13 जनवरी। अजमेर उपचुनाव लोकसभा उपचुनाव कार्यालय पर अनुसूचित जाति मोर्चा की संगठनात्मक बैठक हुई बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी. सतीश मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओ. पी महेन्द्र, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिता भदेल, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री श्याम सुन्दर शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, जिला प्रमुख वन्दना नोगिया, मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश गोयर, विधायक गोवर्धन वर्मा, मंजू बाघमार, रानी कोली, गोरधन वर्मा, मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुकेश बगरू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जी एस विषनार, व अन्जना पंवार सहित सभी अनुसूचित जाति राजस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में वी. सतीश ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने एस. सी . को महत्वपूर्ण भूमिका दी है आज अनूसूचित जाति वर्ग ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से अनुसूचित जाति बहुल बूथों को चिन्हित करते हुए वहॉ पर अत्यधिक मतदान को सूनिश्चित करायें।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति अनिता भदेल ने कहा कि सरकार ने एस. सी. के लिए कई विशेष योजनाऐ निकाल कर उनके कल्याण के लिए कई आवश्यक कदम उठाये है इसलिए अब हमारा भी दायित्व बनता है कि हम अब भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाये।
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओ. पी. महेन्द्र ने कहा कि कार्यकर्ताओ के मध्य कार्यो का विभाजन किया जाये जिससे मतदान वाले दिन हम मतदाताओं को अधिक से अधिक हमारे पक्ष में मतदान करवा सकें। जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को अधिक से अधिक मत दिला कर विजयी बनाने कि अपील मोर्चे के सभी पदाधिकारीयों से की।
बैठक में विकास सोनगरा, हीरालाल जीनगर, रविन्द्र चौहान, हेमराज राठौड़, दयाल सिवासिंया, देवकरण फूलवारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आई.टी. विभाग लोकसभा उपचुनाव प्रबंधन कमेटी को दिये विशेष निर्देश
लोकसभा उपचुनाव में सोशल मीडिया का योगदान

आज दिनांक 13 जनवरी शनिवार को प्रातः 11.30 बजे भाजपा लोकसभा उपचुनाव कार्यालय अजमेर लोकसभा उपचुनाव प्रबंधन कमेटी आई. टी. विभाग की बैठक रखी गयी जिसमें प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक व अजमेर संभाग प्रभारी आई. टी. विभाग डॉ. अरविन्द शर्मा द्वारा लोक सभा उपचुनाव में गठित कमेटी को किस तरह से केन्द्र व राज्य की योजनाओं व महिलाओं, किसानों व गरीबो के लिए किये गये कार्यो को किस तरह से जन जन तक पहुचाये व काग्रेंस द्वारा किये गये दुष्प्रचार का किस तरह जवाब दें यह समझाया गया। इस बैठक में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिरेन्द्र कौशिक व अजमेर संभाग प्रभारी डॉ. अरविन्द शर्मा जिला संयोजक अनुपम गोयल, विजय खेमानी, हेमन्त सुनारीवाल, अनुज माथुर, रोहित छिपा, शंशाक शुक्ला, कुनाल कटारिया, ओमनारायण पालडिया, सलीम मोहम्मद व आई. टी. विभाग की प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहें।

कंवल प्रकाश किशनानी
लोकसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9829070059

error: Content is protected !!