हेरिटेज फोटो एवं पुरा वस्तुओं की प्रतियोगिता 27 को

भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) अजमेर चैप्टर की ओर से 27 जनवरी को इंटेक दिवस मनाया जाएगा। इसमें हेरिटेज फोटो एवं पुरा वस्तुओं की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इंटेक अजमेर चैप्टर के कन्वीनर महेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर नागरिकों से अजमेर की विरासत से जुड़े प्राचीन ओरिजिनल फोटो एवं प्राचीन वस्तुएं आमंत्रित की गई है। जिन्हें 27 जनवरी को प्रातः 10 से 11 बजे के बीच वैशाली नगर स्थित टर्निंग पॉइंट स्कूल मैं जमा किया जाएगा व 11 से 1 बजे तक अवलोकनार्थ प्रदर्शित किया जाएगा साथ ही चयनित प्रविष्टियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न लोगों के पास संग्रहित फोटो एवं पुरा वस्तुओं को एक स्थान पर एकत्रित कर विरासत के प्रति जागरुक करना होगा। इस हेतु एक समिति का गठन किया गया है जिसमें अनंत भटनागर, दीपक शर्मा, संजय कुमार सेठी व अनिल जैन शामिल किए गए हैं।

प्रदर्शनी के साथ ही अजमेर की विरासत विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा जिसे विभिन्न वक्ता संबोधित करेंगे।

महेंद्र विक्रम सिंह
9413693636

error: Content is protected !!